Axis Bank credit card: 28 अगस्त से Axis Bank क्रेडिट कार्ड के नियमों में होगा बड़ा बदलाब, ग्राहकों को पड़ेगा सीधा असर

Axis Bank credit card अगर आप एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो 28 अगस्त 2026 की तारीख आपके लिए बेहद अहम है। बैंक इस दिन से क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव करने जा रहा है। नए नियमों का असर खास तौर पर विदेश में कार्ड से पेमेंट करने वालों, ज्यादा बकाया रखने वाले ग्राहकों और गिफ्ट कार्ड खरीदने वालों पर पड़ सकता है।
Read more Sugar price: चीनी की कीमतों में जोरदार उछाल, खुदरा कीमत में भी 13% की बढ़ोतरी
एक्सिस बैंक के नए नियमों के तहत डायनामिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) मार्कअप बढ़ाया जा रहा है। अभी यह शुल्क 1.5% है, जिसे 28 अगस्त से बढ़ाकर 3.5% किया जाएगा। DCC की सुविधा तब सामने आती है जब आप विदेश में किसी दुकान, होटल या अन्य मर्चेंट के POS टर्मिनल पर पेमेंट करते समय स्थानीय मुद्रा के बजाय भारतीय रुपये यानी INR में पेमेंट का ऑप्शन चुनते हैं। इसका मतलब है कि विदेश में INR में भुगतान करने वाले ग्राहकों को पहले की तुलना में ज्यादा शुल्क देना पड़ सकता है। इसलिए इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करते समय पेमेंट करेंसी का ऑप्शन ध्यान से चुनना जरूरी होगा।
गिफ्ट कार्ड खरीदने पर नहीं मिलेंगे रिवॉर्ड्स
बैंक ने गिफ्ट कार्ड खरीदारी को लेकर भी बड़ा बदलाव किया है। 28 अगस्त से गिफ्ट कार्ड की खरीदारी को अलग गिफ्ट कार्ड स्पेंड कैटेगरी में रखा जाएगा।इस कैटेगरी में किए गए खर्च पर ग्राहकों को रिवॉर्ड प्वाइंट या कैशबैक नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, गिफ्ट कार्ड पर किया गया खर्च Spend-based Fee Waiver और कुछ कार्डों के Milestone Benefits की गणना में भी शामिल नहीं किया जाएगा। यानी अगर आप रिवॉर्ड जमा करने या Milestone Benefits हासिल करने के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो गिफ्ट कार्ड खरीदारी से अब आपको पहले जैसा फायदा नहीं मिलेगा।
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के नए नियम
एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के नए नियम
बड़ी बकाया पर बढ़ेगी लेट पेमेंट फीस
Axis Bank credit cardक्रेडिट कार्ड बिल समय पर नहीं चुकाने वाले ग्राहकों पर भी नए नियम का असर पड़ेगा। खास तौर पर 50,000 रुपये से ज्यादा के बकाया पर लेट पेमेंट फीस बढ़कर 1,300 रुपये हो जाएगी। नई, लेट पेमेंट फीस इस तरह होगा:
₹500 तक: कोई लेट फीस नहीं
₹501 से ₹5,000 पर ₹500
₹5,001 से ₹10,000 पर ₹750
₹10,001 से ₹50,000 पर ₹1,200
₹50,000 से ज्यादा पर ₹1300



