*✍️सरिया में अवैध महुआ शराब हीरो CD 100 बाईक में परिवहन कर रहे दो आरोपियों को आबकारी ने भेजा जेल...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️सरिया में अवैध महुआ शराब हीरो CD 100 बाईक में परिवहन कर रहे दो आरोपियों को आबकारी ने भेजा जेल…!!!*

 

1.कायम प्रकरण -01
2.जप्त मदिरा- 10 लीटर महुआ मदिरा
3.गिरफ्तार आरोपी-02
4.गैर जमानती प्रकरण धारा-34(1)(क )34(2)59(क )

 

कलेक्टर रायगढ श्री भीम सिंह और सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल ने अवैध शराब पर सख्त कार्यवाही करने विभाग को निर्देशित किया है.

आबकारी उपनिरीक्षक सरिया रमेश सिंह सिदार को उड़ीसा बरमकेला मार्ग से अवैध महुआ मदिरा के परिवहन होने की मुखबिर सूचना मिली . रमेश सिंह सिदार ने आबकारी उपनिरीक्षक रायगढ़ शहर आशीष उप्पल के साथ टीम बनाकर तत्काल छापामार कार्यवाही की. जिसमें बिरजूपाली चौक के पास नाका लगाकर वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. जांच होती देखकर CD 100 हीरो बाईक क्रमांक CG 13 ZE 8015 सवार बीमाधर यादव पिता फागुलाल यादव निवासी घुमाभांठा और गुरुसकुमार मांगगडोरी पिता धरम मांगगडोरी निवासी सिंगारपुर के पास प्लास्टिक पालीथीन में भरा 10 बल्क लीटर महुआ मदिरा बरामद हुई. आरोपी पालीथीन में भरी महुआ मदिरा को उड़ीसा के इच्छापुर से लेकर ग्राहकों को बेचने ले जा रहे थे. आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) , 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया.

रमेश सिंह सिदार आबकारी उपनिरीक्षक सरिया और
आशीष उप्पल आबकारी उपनिरीक्षक रायगढ़ शहर के साथ टीम मे आरक्षक जीतेश नायक, भेखराम पटेल के साथ सुरक्षाकर्मी मुकुंद, दुर्योधन,प्रफुल्ल, मनीष
की सराहनीय भूमिका रही.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button