Air India Flight: Air India पायलट का दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेल, गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट
Air India Flight 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के प्लेन हादसे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, इस प्लेन को उड़ा रहे मेन पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव आया है. दरअसल, एयर इंडिया का AI-2379 विमान 137 यात्रियों और आठ क्रू मेंबर्स को लेकर फुकेट से दिल्ली आ रहा था, तभी उसमें तेज हवा की वजह से टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इस दैरान अचानक विमान की ऊंचाई 300 फीट कम हो गई और हादसे में करीब 13 यात्री और चार क्रू मेंबर घायल हो गए.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20 Series: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल हुआ ऐलान, इस दिन खेले जाएंगे तीनों मुकाबले
डोप टेस्ट में फेल हुए पायलट
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में उड़ान के बाद पायलट का डोप टेस्ट हुआ, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए थे. थोड़ी देर के बाद पायलट का एक और टेस्ट किया गया, जिसके बारे में मंगलवार को सूत्रों ने बताया कि वो भी पॉजिटिव आया है. टेस्ट में ये भी साफ हुआ है कि पायलट ने मारिजुआना का सेवन किया था. खबरें ये भी आई है कि जब टर्बुलेंस के बाद विमान 300 फीट नीचे गिरा तो पायलट अपनी सीट पर मौजूद नहीं थे और और एयरबस A320neo का कंट्रोल को-पायलट के हाथ में था. विमान में आई दिक्कत पायलट की लापरवाही, तकनीकी खराबी या हाइड्रोलिक फेलियर की वजह से हो सकती है.
मामले की जांच जारी
Air India Flightमंगलवार को बाद में जारी एक बयान में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा कि एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. मंत्रालय ने कहा- ”AAIB अभी सभी ज़रूरी टेक्निकल, ऑपरेशनल, मेडिकल और ह्यूमन-फ़ैक्टर से जुड़े सबूतों को व्यवस्थित रूप से इकट्ठा करने, सुरक्षित रखने और उनकी जांच करने में लगा हुआ है. इसमें एयरक्राफ्ट और उसके सिस्टम, रिकॉर्ड किए गए फ्लाइट डेटा, ज़रूरी ऑपरेशनल और मेंटेनेंस रिकॉर्ड, मेडिकल जानकारी और संबंधित लोगों से बातचीत की जांच शामिल है. कोई भी नतीजा निकालने से पहले सभी सबूतों की पूरी तरह से जांच की जाएगी.”


