Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh top news। डोंगरगढ़ शहर के राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

 

 

 

धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

जानकारी के अनुसार, कश्मीरी पारा निवासी धन्नू ठाकुर (लगभग 33 वर्ष) मंगलवार रात अपने इलाके में मौजूद था। इसी दौरान करीब 9 बजे किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

Read more Raigarh news: मां शिवा स्टील प्लांट में हादसे ने मचाई अफरा-तफरी, फर्नेस से उछले लावा में 4 मजदूर झुलसे

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है।

 

Chhattisgarh top newsफिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button