Indigo Flight Bomb Threat: IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर – RGH NEWS
देश

Indigo Flight Bomb Threat: IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर

Indigo Flight Bomb Threat कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से अहमदाबाद की उड़ान भरने को तैयार इंडिगो की फ्लाइट के वाशरूम में धमकी भरी चिट मिलने के बाद हंगामा फैल गया। जानकारी के मुताबिक, वाशरूम में जो चिट बरामद हुई उस पर लिखा था कि जहाज में बम है। इस मामले के सामने आने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, जब विमान की जांच की गई को यहां कुछ नहीं मिला। इंडिगो ने इस मामले में पुलिस से शिकायत भी की है।

 

Read more Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में ED ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप को प्रमोट करने का है आरोप

 

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना गुरुवार की रात की है। रात 8 बजे बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान के लिए तैयार इंडिगो विमान के वाशरूम से मिली एक चिट से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। उड़ान से पहले विमान की सफाई में लगे एक कर्मचारी को जहाज के वाशरूम में एक चिट मिला जिसमें हाथ से लिखा था- “Dont Go Bomb Hai Please.”

 

 

जांच में कुछ नहीं मिला

बेंगलुरु में विमान के अंदर धमकी भरा चिट के मिलने के बाद तुरन्त विमान को सुरक्षित जगह ले जाया गया और सघन तलाशी के बाद ये पाया गया कि वो एक हॉक्स थ्रेट कॉल था। इसकी वजह से विमान के प्रस्थान में देरी हुई और यात्रियों को असुविधा हुई। इंडिगो की ओर से इस घटना को लेकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई है और इस मामले की जांच करने और इस हॉक्स कॉल के लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है।

 

लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे मामले

Indigo Flight Bomb Threatआपको बता दें कि बीते कुछ समय में भारत के विभिन्न राज्यों में विमान, स्कूल, सरकारी दफ्तर, अदालत और पर्यटन स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। बीते महीने लखनऊ से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले IndiGo की फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी। इस दौरान विमान में 180 यात्री सवार थे। विमान के टॉयलेट में मिले टिश्यू पेपर पर बम की धमकी लिखी हुई थी। हालांकि, बम की धमकी झूठी निकली। इसके अलावा हाल के दिनों में नोएडा के डीएम ऑफिस, लाल किले, अजमेर कोर्ट, मुंबई मेयर के दफ्तर, लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर भी बम की धमकी मिली है।

 

Related Articles

Back to top button