Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में ED ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप को प्रमोट करने का है आरोप – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में ED ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से की पूछताछ, ऐप को प्रमोट करने का है आरोप

Mahadev Betting App Case: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित जोनल कार्यालय में करीब पांच घंटे तक पूछताछ की।

 

 

 

जांच एजेंसी का दावा है कि शेफाली बग्गा का संबंध महादेव ऑनलाइन बुक नेटवर्क से जुड़े कथित हवाला ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से रहा है। हालांकि पूछताछ के बाद बाहर निकलते समय शेफाली बग्गा ने मीडिया से कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप गलत और बेबुनियाद हैं।

 

बेटिंग ऐप्स के प्रचार का आरोप

ईडी के अनुसार, जांच के दौरान ऐसे डिजिटल साक्ष्य और ऑनलाइन प्रमोशनल सामग्री मिली है, जिनमें शेफाली बग्गा कथित रूप से विदेशों, खासकर दुबई और लंदन से संचालित ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रचार करती दिखाई दे रही हैं। एजेंसी इन डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन प्रचार गतिविधियों का महादेव नेटवर्क से क्या संबंध है।

 

 

 

यह भी पढ़ें: RTI पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र, सर्विस रिकॉर्ड और निजी दस्तावेज बिना जनहित के नहीं किए जा सकते सार्वजनिक

 

खिलाड़ियों को टिप्स देने का भी दावा

जांच एजेंसी का दावा है कि शेफाली बग्गा केवल बेटिंग ऐप्स का प्रचार ही नहीं करती थीं, बल्कि खिलाड़ियों को बेटिंग से जुड़े टिप्स भी देती थीं। ईडी के मुताबिक, जांच के दौरान ऐसे ऑनलाइन कंटेंट भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि इन आरोपों पर शेफाली बग्गा ने सहमति नहीं जताई है और सभी दावों को खारिज किया है।

 

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम

 

टेलीग्राम चैनल और वित्तीय लेन-देन की जांच

ईडी सूत्रों के अनुसार, शेफाली बग्गा के एक टेलीग्राम चैनल की भी जांच की जा रही है। आरोप है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन बेटिंग से जुड़े प्रचार और जानकारी साझा की जाती थी। एजेंसी अब डिजिटल रिकॉर्ड के साथ-साथ संभावित वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है। साथ ही खंजन जगदीश कुमार ठक्कर के साथ कथित संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है।

 

 

 

यह भी पढ़ें: CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में दिनभर बरसे बादल, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले 3 दिन और सक्रिय रहेगा मानसून

 

स्पोर्ट्स एंकरिंग में चर्चित नाम

Mahadev Betting App Caseशेफाली बग्गा स्पोर्ट्स एंकरिंग की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वह कई बड़े क्रिकेट आयोजनों की मेजबानी कर चुकी हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी मौजूदगी है। फिलहाल महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED की जांच जारी है और एजेंसी सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Back to top button