London Trains Collide: भीषण रेल हादसा; दो ट्रेनों की भिड़ंत में ड्राइवर की मौत और 80 से ज्यादा घायल, यात्रियों में मची चीख पुकार – RGH NEWS
देश

London Trains Collide: भीषण रेल हादसा; दो ट्रेनों की भिड़ंत में ड्राइवर की मौत और 80 से ज्यादा घायल, यात्रियों में मची चीख पुकार

London Trains Collide लंदन में शुक्रवार दोपहर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे 80 से ज्यादा यात्री घायल हो गए और ट्रेन के ड्राइवर की मौत हो गई। घायलों में 11 लोगों की हालत बेहद गंभीर है। वहीं, 22 अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसा लंदन के उत्तरी हिस्से में बेडफोर्ड इलाके में हुआ। हादसे के बाद इमरजेंसी सर्विस मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू किया। एक यात्री ने बताया कि टक्कर से वह आगे की ओर उछल गया। इसके बाद उसने देखा कि साथ यात्रा कर लोगों की हड्डियां टूटी हुई थीं और वह खून से लथपथ थे।

 

read more iPhone Price Hike: Apple यूजर्स को बड़ा झटका! iPhone से लेकर iPad तक होंगे महंगे, टिम कुक ने लॉन्च से पहले ही दिए हिंट

 

 

 

रेल ट्रैकिंग वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेनें लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन की तरफ दक्षिण की ओर जा रही थीं। बेडफोर्ड शहर के बाहर स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 5:15 बजे दोनों ट्रेनों में टक्कर हो गई। एक ट्रेन खड़ी थी और दूसरी ने पीछे से जाकर उसे टक्कर मार दी। हादसे के समय ट्रेन की गति बहुत ज्यादा नहीं थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

 

पुलिस ने मौत की पुष्टि की

इमरजेंसी सर्विस ने मौके पर एयर एम्बुलेंस, ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस की हजार्ड्स इंसिडेंट टीम समेत कई टीमों को भेजा, जिन्होंने घायलों को रेस्क्यू किया। पुलिस ने एक बयान में कहा, “हमें पता है कि कई लोग घायल हुए हैं और बहुत दुख की बात है कि एक व्यक्ति की कि मौत हो गई है। इसे एक बड़ी घटना घोषित किया गया है, और अधिकारी बेडफोर्डशायर पुलिस और लोकल फायर एंड रेस्क्यू एंड एम्बुलेंस सर्विस के साथियों के साथ मौके पर कार्रवाई कर रहे हैं।”

 

 

दरवाजों के गैप से बाहर निकला पीड़ित

पीटर नैप ने कहा कि जब टक्कर हुई, तब वह पीछे वाली ट्रेन में यात्री थे। टक्कर से पहले कोई चेतावनी नहीं दी गई। नैप ने कहा, “एक पल ऐसा लगा जैसे मैं सामने वाली कुर्सी से टकरा गया, और फिर मैंने धुआं देखा। लोग रो रहे थे, चीख रहे थे। लोग बहुत डरे हुए और कन्फ्यूज थे। मैं उठा और मैंने देखा कि बहुत से लोग बोल नहीं पा रहे थे, उनके पैर टूटे हुए थे। मैं ट्रेन से बाहर निकलने में कामयाब रहा और क्योंकि मैं काफी पतला हूं, इसलिए मैं दरवाजों के गैप से बाहर निकल पाया।”

 

इमरजेंसी गाड़ियों के बीच बैठे दिखे लोग

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई फोटो और वीडियो में दर्जनों लोग दिख रहे थे। कुछ के हाथ में पट्टियां थीं, लेकिन कई लोग बिना चोट के दिख रहे थे। ये ट्रेन की पटरियों के साथ चलने वाली सड़क पर खड़ी इमरजेंसी गाड़ियों के बीच खड़े और बैठे थे। रेलवे कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले आरएमटी यूनियन ने कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रही है। यीनियन ने ट्रेन स्टाफ और यात्रियों दोनों को गंभीर चोटें लगने की रिपोर्ट पर अपनी चिंता जाहिर की।

 

हादसे के बाद कई ट्रेनें कैंसिल

ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे ने एक बयान में कहा कि कॉर्बी से सेंट पैनक्रास जाने वाली शाम 4:40 बजे की ट्रेन की टक्कर नॉटिंघम से उसी स्टेशन जाने वाली दोपहर 3:50 बजे की ट्रेन से हुई थी। कंपनी ने कहा कि उसने शुक्रवार के बाकी समय के लिए सेंट पैनक्रास आने-जाने वाली सभी ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं और वह शनिवार के शेड्यूल को कन्फर्म नहीं कर पा रही है।

 

 

 

कीर स्टार्मर ने जताया दुख

London Trains Collideब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने घटना पर दुख जताते हुए लिखा, “बेडफोर्ड के पास दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर की खबरें बहुत चिंता की बात हैं। सबसे पहले, मेरी संवेदनाएं उस व्यक्ति के परिवार के साथ हैं, जिसने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई है और उन लोगों के साथ हैं, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मैं इस दुखद घटना पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए इमरजेंसी सर्विस का शुक्रगुजार हूं।”

Related Articles

Back to top button