iPhone Price Hike: Apple यूजर्स को बड़ा झटका! iPhone से लेकर iPad तक होंगे महंगे, टिम कुक ने लॉन्च से पहले ही दिए हिंट – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

iPhone Price Hike: Apple यूजर्स को बड़ा झटका! iPhone से लेकर iPad तक होंगे महंगे, टिम कुक ने लॉन्च से पहले ही दिए हिंट

iPhone Price Hike Apple अपने नए iPhone लॉन्च की तैयारी कर रहा है लेकिन इसी बीच कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा है कि AI की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप्स महंगे हो रहे हैं। जिससे iPhone की कीमतें बढ़ाना लगभग जरूरी हो सकता है।

 

टिम कुक का बयान

टिम कुक ने यह बात एक इंटरव्यू में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि Apple अब तक बढ़ती कंपोनेंट लागत का बोझ खुद उठा रहा था। कंपनी लगातार कोशिश कर रही थी कि ग्राहकों पर इसका असर न पड़े। लेकिन अब हालात काफी मुश्किल हो गए हैं और लागत को लंबे समय तक संभालना संभव नहीं लग रहा।

 

AI डिमांड से बढ़ी चिप्स की कमी

रिपोर्ट्स के मुताबिक DRAM और NAND स्टोरेज चिप्स की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। Google, Microsoft, Meta और Amazon जैसी बड़ी कंपनियां AI डेटा सेंटर के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी खरीद रही हैं। इससे सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है। Samsung, SK Hynix और Micron जैसी कंपनियां भी ज्यादा मुनाफे के कारण स्मार्टफोन चिप उत्पादन कम कर रही हैं। यह स्थिति 2027 तक बनी रह सकती है।

 

 

read more Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान, पूजन का उत्तम मुहूर्त

 

कितनी बढ़ सकती है iPhone की कीमत

iPhone Price HikeTechInsights की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone Pro मॉडल की कीमत में लगभग 25,000 रुपये यानी 270 डॉलर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि Apple ने अभी आधिकारिक तौर पर किसी मॉडल की कीमत नहीं बताई है। माना जा रहा है कि पहले Mac और iPad जैसे प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं। जैसा कि हाल ही में Mac Mini की कीमत बढ़ने से संकेत मिला है।

Related Articles

Back to top button