Chhattisgarh News Raipur : छत्तीसगढ़ में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास भी हो सकेंगे शामिल
Chhattisgarh News Raipur क्या आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपके पास सुनहरा मौका है. रायपुर के लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला लगने वाला है. यहां 137 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए 10वीं पास से लेकर इंजिनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा.
5 प्रतिष्ठित कंपनियां होंगी शामिल
इस रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इलमेक इंडस्ट्रीज और अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां शामिल होंगी.
Read more Chhattisgarh top news: अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत मंजूर
10वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई
रोजगार मेले में 10वीं पास इच्छुक अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे. 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर और नर्सिंग योग्यता वाले उम्मीदवार रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं.
अभ्यर्थियों को साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा. चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा. अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल एवं छायाप्रति शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा लाना होगा. भौगोलिकसंदर्भ
बलौदाबाजार में 194 पदों पर भर्ती
जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार ने बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन होगा. जहां विभिन्न निजी कंपनियां कुल 194 पदों पर भर्ती करेंगी. सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक इच्छुक उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं.
प्रवेश पूरी तरह निशुल्क
Chhattisgarh News Raipurजिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने बताया कि रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा. इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-4044081 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं



