Main Vaapas Aaunga OTT: ‘मैं वापस आऊंगा’ OTT पर देगी दस्तक, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज – RGH NEWS
मनोरंजन

Main Vaapas Aaunga OTT: ‘मैं वापस आऊंगा’ OTT पर देगी दस्तक, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Main Vaapas Aaunga OTT: डायरेक्टर इम्तियाज अली कुछ महीने पहले ‘मैं वापस आऊंगा’ के नाम से एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म लेकर आए थे. शुरुआत में तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्लो थी, लेकिन फिर ऐसी रफ्तार पकड़ी कि कलेक्शन 100 करोड़ के आसपास पहुंच गया है.

 

 

‘मैं वापस आऊंगा’ में वेदांग रैना, शरवरी वाघ, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म लोगों को पसंद आई, साथ ही इन तमाम स्टार्स की खूब तारीफ हुई. सिनेमाघरों के बाद आप इस फिल्म को घर बैठे ओटीटी पर भी देख सकते हैं.

 

 

शरवरी वाघ और वेदांग रैना की ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है. आप 7 अगस्त से इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. 6 अगस्त की शाम इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से ही सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी गई है.

 

 

सिनेमाघरों में तो ‘मैं वापस आऊंगा’ ने लोगों का दिल जीत लिया था. अब बारी है ओटीटी की. देखना होगा कि ये फिल्म ओटीटी पर व्यूअरशिप के मामले में कैसा परफॉर्म करती है. इम्तियाज अली ने डायरेक्ट करने के साथ-साथ नयनिका महतानी के साथ मिलकर इस पिक्चर की कहानी भी लिखी है.

 

read more ITR: ITR-3 और ITR-4 करने वालों के लिए जरूरी खबर, 31 अगस्त से पहले करें ये काम

 

Main Vaapas Aaunga OTTये फिल्म 12 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. उसके बाद इसके सीन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. सैकनिल्क की मानें तो इस पिक्चर ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 99.31 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इसमें 77.33 करोड़ का कलेक्शन भारत से हुआ था और 21.98 करोड़ फिल्म ने ओवरसीज से कमाए थे.

Related Articles

Back to top button