BSNL: BSNL ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, डेली 2GB डेटा समेत मिलेगा बहुत कुछ – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

BSNL: BSNL ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, डेली 2GB डेटा समेत मिलेगा बहुत कुछ

BSNL के पास कई सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पास 35 दिन की वैलिडिटी वाला एक बेहद ही सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को कई तरह के बेनिफिट्स ऑफर किए जाते हैं। जहां निजी कंपनियां यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही हैं, वहीं, BSNL का यह 35 दिन वाला खास रिचार्ज प्लान है, जिसकी कीमत 250 रुपये से भी कम है।

 

 

BSNL का प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड के इस सस्ते रिचार्ज प्लान की कीमत 249 रुपये है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले ऑफर की बात करें तो यूजर्स को इसमें कुल 35 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा यूजर्स को पूरे देश में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। यही नहीं, डेली 100 फ्री SMS का भी बेनिफिट मिलता है।

 

BSNL का यह सस्ता रिचार्ज प्लान खास तौर पर नए यूजर्स के लिए है। इस प्लान का लाभ केवल नए बीएसएनएल यूजर्स को मिलेगा। यह एक FRC यानी फर्स्ट रिचार्ज प्लान है। हालांकि, कंपनी के पास इससे भी कम प्राइस वाला FRC प्लान है। BSNL अपने 225 वाले FRC में 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है।

 

Read more Raigarh News : 21 जून को रायगढ़ में होगी नीट यूजी की परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र

 

51 रुपये वाला ऑफर

BSNL ने हाल ही में 51 रुपये वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान को भी खास तौर पर नए यूजर्स के लिए पेश किया गया है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। BSNL के इस प्रीपेड प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।

 

BSNLइस प्रीपेड प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड ऑफर किया जाता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS भी दिया जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान वाला ऑफर कंपनी ने 30 जून तक के लिए उतारा है यानी अगर कोई यूजर BSNL का नया सिम कार्ड खरीदता है तो उसे 51 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS का लाभ मिलता है।

Related Articles

Back to top button