Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार.. – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 600 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार..

Chhattisgarh news today छत्तीसगढ़ के महासुमंद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 600 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए जाने की कीमत मार्केट में करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जिले में मादक पदार्थ के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हुई है।

 

गांजा तस्कर गिरफ्तार

3 करोड़ से ज्यादा का माल जब्त

तस्कर कंपनी की मशीनरी और कार्टूनों के बीच गांजा छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी की थी। जांच के दौरान 6 क्विंटल गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर के पास से गांजा, एक गाड़ी, मोबाइल और नकदी समेत कुल 3 करोड़ 12 लाख 15 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

 

 

read more Extreme Weather Alert: 90KM की रफ्तार से तूफान और ओले… जब मोबाइल पर बजने लगा सरकार का मौसम अलर्ट, जानिए क्या है नया SOS सिस्टम

 

मुखबिर से मिली थी सूचना

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ओडिशा सीमा से लगे अंतरराज्यीय मार्गों में लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाल रंग की एक महाराष्ट्र नंबर की गाड़ी से भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। मुखबिरों ने पुलिस को बताया था कि गाड़ी में कंपनी के सामान की आड़ में गांजा महाराष्ट्र भेजा जा रहा है।

 

 

मशीनरी के नीचे छिपा रखा था पैकेट

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिंघोड़ा थाना क्षेत्र पुलिस ने मुरमुरी चौक के पास वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। कई संदिग्ध गाड़ियों को रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी के ड्राइवर ने अपनी पहचान महबूब बादशाह शेख बताया। वह महाराष्ट्र के ठाणे जिले का रहने वाला है। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो मशीनरी के बड़े कार्टूनों और अन्य सामान के नीचे तथा 24 प्लास्टिक बोरियां मिलीं जिसमें गांजा भरा हुआ था।

 

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

महासमुंद जिले में 6 क्विंटल गांजा बरामद

मार्केट में गांजे की कीमत 6 करोड़ से ज्यादा

 

 

जेल भेजा गया तस्कर

Chhattisgarh news todayपुलिस के अनुसार, प्रत्येक बोरी में 25-25 किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। इस तरह कुल 600 किलोग्राम 6 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button