Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना रायगढ़ की त्चरित कार्रवाई— आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

महिला, बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, बालकों से लैंगिक अपराध से जुड़े मामलों पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी — एसएसपी शशि मोहन सिंह

Raigarh News :  *29 अप्रैल, रायगढ़* । महिला थाना रायगढ़ की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में आज *आरोपी आर्यन सोनी पिता रमेश कुमार सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी पार्क सिटी, कबीर चौक थाना जूटमिल* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बालिका की मां द्वारा 23 अप्रैल को महिला थाना में आरोपी के विरूद्ध बालिका का शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर इस संवेशनशील प्रकरण में महिला थाना प्रभारी द्वारा घटना के बाद फरार हुये आरोपी पर मुखबीर लगा रखी थी जिसे आज मुखबीर सूचना पर गिरफ्तार किया गया है ।

Read More : CGBSE 10th Result: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड में संध्या नायक 99 प्रतिशत अंक प्राप्‍त कर बनी हाईस्कूल टॉपर, देखें टॉपर लिस्ट

मामले में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां द्वारा महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री के स्कूल का सीनियर छात्र रहा आरोपी आर्यन सोनी और उसके दोस्त पूर्व में उनके घर आते-जाते थे। रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2025 में जब बालिका घर पर अकेली थी, उस दौरान आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नवंबर माह में भी आरोपी द्वारा पुनः दुष्कर्म का प्रयास किया गया। लोकलाज और भय के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन आरोपी और उसके साथियों द्वारा फोन कर बदनाम करने तथा गाली-गलौच कर धमकाने से परेशान होकर पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिवार के परामर्श के बाद महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यन सोनी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 64(1),332(B), 351(4) BNS और 4 पॉक्सो एक्ट में में न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया। कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त , एएसआई विल्फ्रेड मसीह, हेड कांस्टेबल संदीप भगत, राजेश उरांव और रश्मि केरकेट्टा की अहम भूमिका रही है ।

Read More : Chhattisgarh Board Results: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप, हासिल किए 98.60% मार्क्स, देखें टॉपर्स लिस्ट

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

*“महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ित पक्ष निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करें, उनकी सुरक्षा और न्याय सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

Related Articles

Back to top button