Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत थाना तमनार, चक्रधरनगर और चौकी खरसिया की शराब रेड में 74 लीटर अवैध शराब और 2 दुपहिया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

“ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबार की जड़ों तक पहुंचकर कार्रवाई की जा रही है, समाज को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा”— एसएसपी शशि मोहन सिंह

Raigarh News :  *23 जून, रायगढ़*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध दो स्थानों पर दबिश देकर कुल 35 लीटर महुआ शराब जब्त की है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Read More : Aadhaar Card Update: 1 जुलाई से बदल जाएगा Aadhaar के नियम, अब इस अपडेट के नहीं देने होंगे पैसे

🚨 *ग्राम मिलूपारा के संजय भगत के घर से 25 लीटर महुआ शराब और बिक्री रकम बरामद*

थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को कल मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मिलूपारा के सीतापुर बस्ती में संजय भगत द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए रखी गई है। सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा देहात पेट्रोलिंग टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम के पहुंचने पर शराब पीने वाले कुछ लोग पुलिस को देखकर भाग गए। मौके पर *संजय भगत पिता दिलबहादुर भगत, उम्र 38 वर्ष, निवासी कंचन टोली, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर, हाल मुकाम मिलूपारा सीतापुर बस्ती* मिला, जिसने शराब बिक्री करना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से आंगनबाड़ी के पास रखी 12 नग दो-दो लीटर क्षमता की स्प्राइट बोतलों एवं एक प्लास्टिक बोतल में कुल 25 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब तथा शराब बिक्री की रकम 200 रुपये बरामद कर जब्त की गई।

🚨 *दूसरी कार्रवाई में दिलीप खलखो के घर से 10 लीटर महुआ शराब जब्त*

इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार दिलीप खलखो के मकान में दबिश दी। यहां भी शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गए। मौके पर *दिलीप खलखो पिता रामसाय खलखो, उम्र 35 वर्ष, निवासी बालकपोड़ी, थाना कापू, हाल मुकाम मिलूपारा सीतापुर बस्ती* मिला, जिसने महुआ शराब बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से दो लीटर क्षमता की प्लास्टिक बोतलों में भरी कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई।

Read More : CG Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले; अटल आजीविका समृद्धि हाट योजना और बायोगैस नीति को मिली हरी झंडी

दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में कार्रवाई में एएसआई सुरूतिलाल सिदार, प्रधान आरक्षक पिताम्बर पटेल, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार एवं रंजीत भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button