Chhattisgarh Board Results: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप, हासिल किए 98.60% मार्क्स, देखें टॉपर्स लिस्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Board Results: छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड में जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप, हासिल किए 98.60% मार्क्स, देखें टॉपर्स लिस्ट

Chhattisgarh Board Results छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने टॉप किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे। कृष महंत रायगढ़ के रहने वाले हैं

 

बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। 9 वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

 

read more CG Board 10th 12th Result: छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं के रिजल्ट घोषित, सबसे पहले RGHNEWS पर देखें अपना स्कोरकार्ड

 

जिज्ञासु वर्मा CG 12वीं बोर्ड 2026 के टॉपर

बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 12वीं में टॉप किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत रहे।

 

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने छात्रों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी है. पिछले साल 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 81.87 फीसदी रहा.

 

 

कहां देख सकेंगे रिजल्ट

 

Chhattisgarh Board Resultsछात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. यहां से वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. इन वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध

 

https://results.digilocker.gov.in

इस साल पेपर लीक की घटना भी हुई

 

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की घटना सामने आई थी. सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर सवाल वायरल होने के बाद जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था. दावा किया जा रहा है कि 14 मार्च को आयोजित परीक्षा से पहले ही 13 मार्च की देर रात सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रश्नपत्र से जुड़े कुछ सवाल वायरल हो गए थे. इसके बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. हालांकि स्कूल शिक्षा मंत्री ने पेपर लीक की बात से इनकार करते हुए इसे अफवाह बताया.

Related Articles

Back to top button