EPFO: EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द PF खाते में आएगा ब्याज का पैसा, घर बैठे ऐसे करें चेक – RGH NEWS
बिजनेस

EPFO: EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जल्द PF खाते में आएगा ब्याज का पैसा, घर बैठे ऐसे करें चेक

EPFO कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों और पीएफ खाताधारकों के लिए काम की खबर है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25% ब्याज दर को आधिकारिक मंजूरी दे दी है और अब देश के 7 करोड़ से अधिक खाताधारकों को ब्याज की राशि का इंतजार है।

 

आमतौर पर सरकार की अंतिम मंजूरी मिलने के बाद ईपीएफओ की ओर से खातों में ब्याज का पैसा जारी करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाती है, ऐसे में संभावना है कि ईपीएफओ द्वारा जून अंत या जुलाई के पहले हफ्ते तक ब्याज का पैसा खातों में भेजा जा सकता है। हालांकि, EPFO की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल ईमेल या SMS नहीं भेजा गया है। ना ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से कोई जानकारी दी गई है।

 

ये भी पढ़ेंRedmi: 5160mAh की बैटरी के साथ Redmi 17C भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

 

लगातार तीसरी बार ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं

 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने मार्च 2026 में हुई बैठक में ब्याज दर को 8.25% पर बरकरार रखने की सिफारिश की थी। अब सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी (Ratify) दे दी गई है। यह लगातार तीसरा साल है जब ईपीएफ पर मिलने वाले ब्याज को 8.25% पर स्थिर रखा गया है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2023-24 में भी खाताधारकों को इसी दर से ब्याज मिला था। 2022-23 में 8.15%, 2021-22 में 8.10% और 2020-21 EPF दर 8.5% रखी गई थी।

 

ऐसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस और ब्याज

 

पैसा ट्रांसफर होने के बाद खाताधारक ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेंबर पासबुक पोर्टल (UAN और पासवर्ड के जरिए) लॉगिन करके अपना बैलेंस देख सकते हैं। इसके अलावा उमंग (UMANG) ऐप या ईपीएफओ के पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल और एसएमएस भेजकर भी खाते में आए ब्याज की जानकारी ली जा सकती है।

 

Umang APP से: अपने फोन में UMANG ऐप को इंस्टॉल करें। लॉग-इन कर ‘EPFO Option’ पर क्लिक करें और ‘Employee Centric Services’ पर जाएं। अब ‘view passbook’ पर क्लिक कर UAN नंबर दर्ज करें। मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करते ही पीएफ अकाउंट लॉग-इन हो जाएगा। अब आपको पीएफ पासबुक शो होगी।

 

SMS से : SMS से PF बैलेंस जानने के लिए EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर SMS करें।इसके लिए EPFO UAN LAN (भाषा) टाइप करना होगा। अगर आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखें। हिंदी में जानकारी के लिए LAN की जगह HIN लिखें।हिंदी में अकाउंट की जानकारी लेने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर इसे 7738299899 नंबर भेज दें और मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

 

मिस्ड कॉल से: इन तरीकों के अलावा आपके पास मिस्ड कॉल का भी ऑप्शन है। इसके लिए आपको अपने UAN रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर मिस्ड कॉल करना है। यहा आपको अपने नए योगदान और बैलेंस के विवरण के साथ एक SMS मिल जाएगा।

 

ऑनलाइन : passbook.epfindia.gov.in पर क्लिक करें । अब यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरें। नया पेज खुलेगा । यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।

Related Articles

Back to top button