रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️थाना प्रभारियों द्वारा आदतन बदमाशों को अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की दी जा रही हिदायत…*

*रायगढ़*

● *विशेष अभियान के दो दिनों में 49 स्थायी वारंटी पकड़े गए*…..

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर दिनांक 16/06/2021 से लंबित अपराधों में फरार आरोपियों तथा वारंटियों के धरपकड़ के लिये सभी थानाक्षेत्र अन्तर्गत चलाये जा रहे विशेष अभियान के दो दिनों में *49 स्थायी वारंटियों* को पकड़ा गया है, जो काफी समय से फरार चल रहे थे । पकड़े गए वारंटियों में कई संगीन मामलों के आरोपी हैं । कई वारंटी सीमावर्ती जिलों में पहचान छिपा कर लुकछिप कर रह रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । इसके साथ ही बड़ी संख्या में न्यायालय पेशी में उपस्थित नहीं होने वाले आरोपी तथा साक्षियों को जारी गिरफ्तारी वारंट, जमानती वारंट की भी तामिली की गई है ।

जिले में आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक द्वारा गत दिनों थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के गुंडा, निगरानी बदमाशों को थाने हाजिर कर उन्हें अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दिये जाने हो कहा गया था, जिसका पालन भी प्रभारियों द्वारा किया जा रहा है । थाना प्रभारी व स्टॉफ निगरानी गुंडा बदमाशों को उनके सकुनत जाकर चेक किया जा रहा है, कई थानों में बदमाशों को हाजिर‌ कर उन्हें अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। लंबित अपराधों के फरार आरोपियों एवं वारंटियों की पतासाजी में कई थानों की पुलिस टीम रवाना हुई, सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान में और भी वारंटियों और फरार आरोपियों के पकड़े जाने की सम्भावना है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button