*✍️आबकारी उडनदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही 77 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी जेल दाखिल...* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️आबकारी उडनदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही 77 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी जेल दाखिल…*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ जिले में महुआ शराब के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए माननीय कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त आबकारी के सख्त दिशानिर्देश के तहत आबकारी विभाग ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है..

आज दिनांक 18 जून 2021 को आबकारी उडनदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीकोट निवासी सोखन बाई के कब्जे से 70 लीटर महुआ शराब एवं थाना कोतरा रोड अंतर्गत ग्राम बेलकोटा निवासी धनेश्वर सिदार के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उडनदस्ता सहायक प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक निरंजन डनसेना, प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू निर्मल साहू अजय कसेर धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक सुनीता निराला उपस्थित रहे।। आबकारी उडनदस्ता टीम ने बताया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button