Noida Airport Inauguration: PM Modi ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन; 1.2 करोड़ यात्री और विशाल कार्गो हब, जानें क्या है खासियत – RGH NEWS
देश

Noida Airport Inauguration: PM Modi ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन; 1.2 करोड़ यात्री और विशाल कार्गो हब, जानें क्या है खासियत

Noida Airport Inauguration प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया। पीएम मोदी ने इसके साथ ही, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने एयरपोर्ट पर MRO (एयरक्राफ्ट मेनटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) फैसिलिटी का शिलान्यास किया। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही, उत्तर प्रदेश को 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है। इस एयरपोर्ट से सिर्फ नोएडा और ग्रेटर नोएडा ही नहीं बल्कि अलीगढ़, मथुरा, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लोगों को भी फायदा मिलेगा।

यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा,’आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। इस एयरपोर्ट का शिलान्यास भी आप सबने मुझे दिया था और आप सबने इस एयरपोर्ट के उद्घाटन का सौभाग्य मुझे दिया। मैंने इस सौभाग्य को आपके साथ बांट दिया और आपके हाथों इसका उद्घाटन करा दिया। जिस यूपी ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, जिस यूपी ने मुझे सांसद बनाया। उस यूपी की पहचान के साथ, इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।’

 

पीएम ने कहा, ‘साथियों यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। हिंदुस्तान और यूपी का तो होना ही होना है, यह एयरपोर्ट पश्चिम यूपी के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों और भारत के नौवजानों के लिए अनेक अवसर देने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा।

 

यूपी सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह जो काम हो रहा है न, यह युवाओं के भविष्य को नई उड़ाने देने वाला काम हो रहा है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्य में से एक हो गया है।’

 

read more Indigo Flight Emergency Landing: विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 161 यात्री

 

 

योगी आदित्यनाथ जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

Noida Airport Inaugurationयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ”भारत माता की जय, वंदे मातरम और हर हर महादेव” के नारों के साथ अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ”मैं यूपी की 25 करोड़ जनता की तरफ से पीएम मोदी का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं। डबल इंजन की सरकार के कारण तेज गति से विकास हो रहा है।”

Related Articles

Back to top button