देश

Indigo Flight Emergency Landing: विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 161 यात्री

Indigo Flight Emergency Landing विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ़्लाइट, जिसमें 160 यात्री सवार थे, ने शनिवार को इंजन में खराबी के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की।

 

सूत्रों के अनुसार विमान के “एक इंजन में खराबी के कारण, इंडिगो की विशाखापत्तनम-दिल्ली फ़्लाइट 6E 579 के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10:39 बजे ‘पूर्ण आपातकाल’ घोषित कर दिया गया था।”

 

Indigo Flight Emergency Landingबताया गया कि बोइंग 737 विमान में 160 यात्री सवार थे। फ़्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24.com के अनुसार, फ़्लाइट ने सुबह 10:59 बजे लैंडिंग की। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button