छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अंबिकापुर से रायपुर-हैदराबाद हवाई सेवा शुरू; यहां देखें शेड्यूल

Chhattisgarh samachar सरगुजा के लोगों को अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिली है। 27 अक्टूबर से अंबिकापुर के मां महामाया दरिमा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है। पहले दिन फ्लाइट तय समय पर अंबिकापुर पहुंची और दोपहर 2:05 बजे रायपुर के लिए रवाना हुई। पहले दिन अंबिकापुर से 19 यात्री रायपुर गए।नक्शे देखें

 

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने की यात्रा

नई हवाई सेवा से सरगुजा के लोगों को हैदराबाद तक पहुंचने के लिए एक और विकल्प मिला है। फ्लाइट सेवा शुरू होने के पहले दिन पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी इस फ्लाइट से यात्रा की। उन्होंने कम किराये पर मिल रही हवाई सुविधा को बेहतर पहल बताया वहीं, विधायक प्रबोध मिंज ने रायपुर से अंबिकापुर तक यात्रा कर प्रदेश सरकार की सब्सिडी से मिलने वाली सस्ती हवाई सेवा को लोगो के लिए एक बड़ी सौगात बताया।

 

सप्ताह में 3 दिन चलेगी फ्लाइट

इस विमान से पहले दिन कुल 19 यात्रियों ने सफर किया। रिलायंस एयर की यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। निर्धारित रूट के मुताबिक विमान अंबिकापुर से रायपुर, रायपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से हैदराबाद के लिए रवाना होगा। ऐसे में सरगुजा के यात्रियों को हैदराबाद तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।

 

read more Cyclone Alert: Cyclone अर्नब का लैंडफॉल, 135kmp की रफ्तार में चलेगी हवाएं; आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश

 

 

सांसद ने दी शुभकामनाएं, हवाई सेवा के विस्तार की उम्मीद

Chhattisgarh samacharसरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने अंबिकापुर-हैदराबाद फ्लाइट शुरू होने पर केंद्रीय विमानन मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रायपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी और दूसरे बड़े शहरों को जोड़ने के लिए हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू होगी

 

ऐसा है शेड्यूल

जानकारी के अुनसार विमान सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। पहले दिन सात पैंसेजर रायपुर से अंबिकापुर पहुंचे। इधर अंबिकापुर से रायपुर के लिए 20 यात्री रवाना हुए। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल रहे। विंटर शेड्यूल में वाराणसी तक सीधी विमान सेवा की उम्मीद थी, एक बार फिर उम्मीद टूट गई है। निजी विमानन कंपनी ने दिल्ली तक की सेवा को यथावत जारी रखा है। रायपुर के लिए पहले भी 19 सीटर विमान सेवा थी लेकिन अनियमित उड़ान के कारण यात्रियों का रुझान कम हो गया था। 19 सीटर विमान बंद होने के बाद अब 72 सीटर विमान का परिचालन किया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button