बिजनेस

JIO Ipo: शेयर बाजार में JIO प्लेटफॉर्म्स की हुई धमाकेदार एंट्री, 21% से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्टिंग; निवेशकों की हो गई मौज

JIO Ipo भारतीय शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Platforms ने धमाकेदार एंट्री की है। रिकॉर्डतोड़ आईपीओ और निवेशकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद कंपनी के शेयर बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आईपीओ के भाव से करीब 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। जियो की इस शानदार शुरुआत ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। देश के सबसे बड़े आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में कदम रखने वाली कंपनी की लिस्टिंग को भारतीय पूंजी बाजार के लिए एक अहम घटना माना जा रहा है। आपको बता दें कि जियो का आईपीओ, हुंडई मोटर इंडिया के ₹27,870 करोड़ के आईपीओ को पीछे छोड़कर देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बना।

 

 

 

जियो प्लेटफॉर्म्स बनी भारती की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर बाजार में लिस्टिंग के साथ ही देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी का स्थान हासिल कर लिया है। कंपनी का मार्केट कैप ₹12.50 लाख करोड़ पहुंच गया, जबकि ₹16.12 लाख करोड़ के बाजार पूंजीकरण के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं, भारती एयरटेल अब खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई है। उसका मार्केट कैप ₹12.03 लाख करोड़ है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में शामिल हैं।

 

Read more Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, अंबिकापुर से रायपुर-हैदराबाद हवाई सेवा शुरू; यहां देखें शेड्यूल

 

रिलायंस के शेयरधारकों को मिनिमम ₹5,497 का फायदा

जियो प्लेटफॉर्म्स ने बुधवार को शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी का शेयर ₹1,119 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 21.36% प्रीमियम के साथ ₹1,358 पर लिस्ट हुआ। इससे आईपीओ में शेयर पाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग के दिन अच्छा मुनाफा हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरधारकों के लिए आरक्षित श्रेणी में जिन निवेशकों को न्यूनतम 23 शेयरों का लॉट मिला था, उन्हें लिस्टिंग प्राइस के आधार पर ₹5,497 का फायदा हुआ। वहीं, रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 12 शेयर आवंटित होने पर ₹2,868 का मुनाफा हुआ। दूसरी ओर, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) श्रेणी में 180 शेयर पाने वाले निवेशकों को ₹43,020 का लिस्टिंग गेन मिला। आपको बता दें कि ये सभी आंकड़े ₹1,358 के लिस्टिंग प्राइस और ₹1,119 के इश्यू प्राइस के अंतर के आधार पर निकाले गए हैं। इनमें ब्रोकरेज शुल्क, टैक्स और अन्य लेनदेन लागत शामिल नहीं हैं। इसलिए वास्तविक मुनाफा इन खर्चों के बाद थोड़ा कम हो सकता है।

 

 

भारतीय शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स ने धमाकेदार एंट्री की है। ₹1,119 के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर NSE और BSE, दोनों पर ₹1,358 पर लिस्ट हुए। यानी आईपीओ में शेयर पाने वाले निवेशकों को पहले ही दिन 21.36% का लिस्टिंग प्रीमियम मिला। इस मजबूत शुरुआत के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब ₹12.51 लाख करोड़ पर पहुंच गया।

 

 

 

जियो आपने बनाया है, इसलिए आपके सपनों को पूरा करना हमारा सपना है: अनंत अंबानी

JIO Ipoजियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग सेरेमनी में अनंत अंबानी ने कहा कि जियो को देशभर के लोगों का प्यार, आशीर्वाद और सपोर्ट मिला है। उन्होंने जियो नाम से जुड़ी भावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश ने कंपनी को दुआएं दी हैं। अनंत के मुताबिक, किसी ने इसे प्यार से ‘जियो मेरे लाल’, किसी ने ‘जुग-जुग जियो’ तो किसी ने ‘जियो मेरे यार’ कहकर अपनापन जताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जियो का मकसद अपने ग्राहकों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करना है। कंपनी के लिए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना ही सबसे बड़ा लक्ष्य है।

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button