Rajasthan Accident News: बस और ट्रेलर की भयंकर भिड़ंत से 7 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई घायल – RGH NEWS
देश

Rajasthan Accident News: बस और ट्रेलर की भयंकर भिड़ंत से 7 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई घायल

Rajasthan Accident News जिले के सरवड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोधपुर से सांचौर जा रही एक स्लीपर बस ओवरटेक के प्रयास में आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का ड्राइवर साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कुछ शव बस से बाहर लटके नजर आए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

 

ट्रेलर से टकरा गई बस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा कल्याणपुर के पास सरवड़ी गांव में हुआ। टक्कर के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से बालोतरा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 6 शवों को नाहटा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर के मथुरा दास माथुर अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

 

Read more Chhatisgarh Samachar : व्यावहारिक कौशल से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में चिकित्सक निभाएंगे अग्रणी भूमिका – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

 

सीएम ने हादसे पर जताया दुख

Rajasthan Accident Newsवहीं इस हादसे पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सीएम भजनलाल शर्मा ने एक पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बालोतरा के सरवड़ी में नेशनल हाईवे पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुखद है। स्थानीय प्रशासन को बचाव कार्य एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। ॐ शांति!”

Related Articles

Back to top button