*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: भारी बारिश के कारण गिरी 4 मंजिल इमारत...अब तक 9 लोगो की मौत 8 घायल.. मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका...* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: भारी बारिश के कारण गिरी 4 मंजिल इमारत…अब तक 9 लोगो की मौत 8 घायल.. मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका…*

मुंबई: मुंबईकरों के लिए बुधवार का दिन मायूसी भरा रहा, एक तरफ जहां दिनभर मूसलाधार बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं देर रात करीब 11 बजे मलाड के मालवणी इलाके में एक 4 मंजिला इमारत अचानक ढह गई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त 20 से ज्यादा लोग बिल्डिंग में मौजूद थे. घटना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button