छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: मानसून ने पकड़ी अपनी रफ्तार… छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यो मे भारी बारिश के आसार…*

आज मुंबई सहित महाराष्ट्र के तटों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है. इधर, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण आज बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, तेलांगना, विदर्भ व पूर्वी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होने की आशंका है.गौरतलब है कि आज शनि जयंती और वट सावित्री पूजा भी है. ऐसे में महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करने बाहर निकलती हैं. ऐसे में स्काईमेट वेदर का झारखंड, बिहार समेत अन्य हिस्सों में बारिश की आशंका, पर्व के माहौल को बिगाड़ सकता है. हालांकि, आज दोपहर में सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है जिसके कारण लोग बाहर आने से भी बचेंगे. लेकिन, आपको बताते चलें कि विशेषज्ञों ने सूर्यग्रहण भी केवल अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में लगने की बात कही है.



