Chhatisgarh Samachar: मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कोंडागांव जिले के 96 गांव बस सेवा से जुड़े

Chhatisgarh Samachar: कोंडागांव, 23 फरवरी 2026
ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के अंतर्गत जिले में सोमवार को जिला कार्यालय परिसर से नगरपालिका के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने तीन बसों को हरी झंडी दिखाया। इस तरह से वर्तमान में अब जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत सात बसों का संचालन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत आमजन, किसान, मजदूर, छोटे व्यवसायी तथा छात्र-छात्राओं को जनपद एवं जिला मुख्यालय तक सुगम, नियमित एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
पूर्व में जिले में कोंडागांवदृमर्दापाल, बहीगांवदृविश्रामपुरी, कोंडागांवदृकमेला एवं छत्तोड़ीदृकोंडागांव मार्ग पर बस सेवा प्रारंभ की जा चुकी है। अब 23 फरवरी से तीन नवीन मार्ग कोनगुड़दृफरसगांव, भैंसाबेड़ादृकेशकाल तथा कनपुरदृकोंडागांव पर भी संचालन प्रारंभ किया गया । इस प्रकार कुल सात बसों के माध्यम से जिले के 96 गांवों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में ग्रामीण अधोसंरचना और जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उनका स्पष्ट विजन है कि दूरस्थ अंचलों में रहने वाले नागरिकों को भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्रशासनिक सेवाओं तक समान रूप से पहुंच मिले। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना इसी सोच का परिणाम है, जो ग्रामीण जीवन को सुगम बनाने और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर श्री जितेन्द्र सुराना एवं विभागीय अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मार्गवार लाभान्वित गांवों का विवरण
कोंडागांव से मर्दापाल मार्ग (22 गांव)
कुम्हारपारा, जोधरापदर, उमरगांव, बुनागांव, कोकोड़ी, गंगामुंडा, छेरीबेडा, भातापाल, भुखल, चिमडी, चलकाएटेमरू, मुंगवाल, बयानार, आदनार, चेमा, घोटूल, मलनार, लखापुरी, नवागाँव, रानापाल सहित कुल 22 गांव इस मार्ग से जुड़ेंगे।
बहीगांव से विश्रामपुरी मार्ग (12 गांव)
ओरकीवाही, पीपरा, मांडोकीखरगाँव, मुण्डापारा, छोटे-राजपुर, बड़े-राजपुर, टेवसा, रामपुर, कोरगांव, विश्रामपुरी सहित 12 गांवों को नियमित बस सुविधा प्राप्त होगी।
कोंडागांव से कमेला मार्ग (6 गांव)
कोकोड़ी, कंजरी, शंकर नगर, बकोदागंडा, बड़ेकनेरा सहित 6 गांव इस मार्ग से लाभान्वित होंगे।
छत्तोड़ी से कोंडागांव मार्ग (17 गांव)
किरमारी, नेवरा, क्षमतापुर, बड़ेसोहंगा, बड़ागाँव, हिरलाभाठ, बीजापुर, अमरावती, मालेगांव, बुटरापारा, चिपावंड, मुलमुला, पीकरभाटा, नेवता, बफना, पलारी सहित 17 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा।
कोनगुड़ से फरसगांव मार्ग (11 गांव)
कोनगुड़, बारदा, उरंदाबेडा , नेट, कोटपाड़, गोडमा, बड़ेडोंगर, बेलभाटा, आलोर, बैलगांव, फरसगांव इस सेवा से जुड़ेंगे।
भैंसाबेड़ा से केशकाल मार्ग (18 गांव)
भैंसाबेड़ा, अर्रा, कोरनहुर, सावलवाही, धुरेगांव, कावागांव, ईरागांव, तोडासी, कर्रारमेटा, बनियागांव, सवाला, बेलगांव, धनौरा, डुमरपदा, अरंडी, तेंदूभाठा, बेंडमा, केशकाल सहित 18 गांवों को लाभ मिलेगा।
कनपुर से कोंडागांव मार्ग (10 गांव)
कनपुर, मोहलाई, मुनगापदर, बोटीकनेरा, सोनाबाल, नगरी, मड़ानार, बम्हनी, संबलपुर, जामपदर, कोंडागांव इस मार्ग से जुड़ेंगे।
शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की दिशा में एक व्यापक पहल है। इससे सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और दूरस्थ अंचल विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। इस योजना के लागू होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा होगी। मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचने का अवसर मिलेगा। किसान एवं छोटे व्यापारी अपने उत्पादों को बाजार तक आसानी से ले जा सकेंगे। महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए भी सुरक्षित एवं नियमित परिवहन उपलब्ध होगा। सात बसों के संचालन से 96 गांवों में रहने वाली हजारों आबादी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, जिससे कोंडागांव जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नई रफ्तार और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।



