Holi Special Trains: होली पर यात्रियों को राहत; रेलवे चलाएगा 1410 स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के लिए चलेगी इतनी रेलगाड़ियां
Holi Special Trains मार्च का महीना आते ही रंगों के त्योहार होली की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस साल भी होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर वे लोग जो रोज़गार या पढ़ाई के सिलसिले में अपने घर से दूर रहते हैं, वे इस होली पर अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटना चाहते हैं, लेकिन कई बार रेलवे स्टेशनों में भारी भीड़ की वजह से यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है।
भारतीय रेल चलाएगी 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें
Holi Special Trains भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने होली पर 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। वहीं पटना–चर्लपल्ली रूट पर 7 फेरे की एक खास होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
read more Garlic Benefits Daily: रोज सुबह 2 कली लहसुन खाएं, बीपी से लेकर इम्यूनिटी तक मिलेंगे कई बड़े फायदे
यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी, जिससे बिहार और तेलंगाना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में होगा। आपको बता दें कि स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिसमें 01 एसएलआर, 02 सामान्य, 04 स्लीपर, 07 एसी थ्री व 07 एसी थ्री इकोनॉमी कोच शामिल है।
होली स्पेशल ट्रेनें कब से चलेंगी?
उत्तर: होली स्पेशल ट्रेनें मार्च 2026 के पहले सप्ताह से त्योहार तक चलेंगी।
Holi Special Trains 2: टिकट बुकिंग कब शुरू हुई?
उत्तर: टिकट बुकिंग 18 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है।



