Chakradhar Samaroh चक्रधर समारोह : रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक कला-संस्कृति का महाकुंभ, चक्रधर समारोह में कौन-कौन से कलाकार देंगे प्रस्तुति? पूरी जानकारी RGH NEWS पर
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 10 दिनों तक होंगे शास्त्रीय संगीत, नृत्य, पंडवानी और लोक कला के कार्यक्रम

Chakradhar Samaroh चक्रधर समारोह : Prashant Tiwari@RGHNEWS रायगढ़। कला, संस्कृति और संगीत की समृद्ध परंपरा को समर्पित 41वां चक्रधर समारोह-2026 आगामी 14 से 23 सितंबर तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित होगा। समारोह में देश-प्रदेश के कलाकार शास्त्रीय संगीत, नृत्य, लोक कला और गायन की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6 बजे से शुरू होगा।

Read More: EPFO; EPFO का बड़ा कदम, अब घर बैठे UMANG ऐप से करें ये काम, यहां जानें पूरा प्रोसेस
किस दिन कौन-से कलाकार देंगे प्रस्तुति?
14 सितंबर, सोमवार — शुभारंभ
समारोह की शुरुआत श्री वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों की गणेश वंदना से होगी। इसके बाद पद्मश्री डॉ. भारती बंधु का पखावज वादन और पद्मश्री अनुज शर्मा की लोक कला एवं संगीत की प्रस्तुति होगी।
15 सितंबर, मंगलवार
अनुष्का फुलसतिया का कथक, तरुणा साहू एवं ग्रुप की पंडवानी, टी. लक्ष्मी रेड्डी की कुचिपुड़ी, नितिन गंगानी का तबला वादन, राजस्थान की स्टार्क सोसाइटी का राजस्थानी फोक तथा वृंदावन के मानसर बैंड का भजन गायन होगा।
16 सितंबर, बुधवार
डॉ. दीपिका सरकार का भरतनाट्यम, सुचिता मिश्रा का कथक, छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, मौमाला नायक एवं अन्य कलाकारों की कथक प्रस्तुतियां तथा पायल साहू की लोक कला प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेगी।
17 सितंबर, गुरुवार
शिव सखी कला संस्थान की कथक प्रस्तुति, जानकी बेहरा का ओडिसी, शिवरंजनी हरीश का भरतनाट्यम, सुचिता घोष मिश्रा का कथक तथा छत्तीसगढ़ी लोक संगीत और गीत-नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।
18 सितंबर, शुक्रवार
श्वेता नायक एवं ग्रुप की कुचिपुड़ी, डॉ. मंजू कुमारियन का मणिपुरी नृत्य, पद्मश्री भारती बंधु का कबीर भजन तथा अनुराग शर्मा का लोक संगीत कार्यक्रम होगा।
19 सितंबर, शनिवार
रीला होता और श्री नीलेश्वर बारा की ओडिसी प्रस्तुति के साथ पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा एवं अन्य कलाकारों की काव्य संध्या होगी।
20 सितंबर, रविवार
भुवनेश्वर के बी. साहू की गोटीपुआ प्रस्तुति, खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का नृत्य, पद्मश्री रामलाल बरेठ के निर्देशन में कथक तथा अमित साना का गायन होगा।
21 सितंबर, सोमवार
संस्कार कला संघ, जबलपुर की नृत्य नाटिका, बनारस घराने का कथक, गुल्लू एवं ग्रुप का लोक संगीत, बसंती वैभव एवं ग्रुप का कथक तथा संतूर-पखावज-तबला वादन की त्रिवेणी प्रस्तुति होगी।
22 सितंबर, मंगलवार
दीक्षा रथ का ओडिसी, गुरु कोट्टक्कल चंद्रकुमार नायर का कथकली, प्रो. डॉ. ललती शर्मा का सितार वादन, लखाराम पुस्पतिल का लोक संगीत तथा राकेश शर्मा का सूफी गायन होगा।

Read More: Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर जानिए कब है हरतालिका तीज? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
23 सितंबर, बुधवार — समापन
समापन समारोह में पद्मश्री सम्मानित गायिका कविता कृष्णमूर्ति का संगीत गायन होगा।
कला प्रेमियों के लिए खास मौका
चक्रधर समारोह रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दस दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत, पंडवानी, भजन, वादन और गायन की विविध प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। जिला प्रशासन और चक्रधर समारोह आयोजन समिति द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।