*✍️गर्लफ्रेंड को ब्वायफ्रेंड की बर्थडे पार्टी पड़ी महंगी…आधी रात शराब में टुन्न लड़के-लड़कियां डांसर संग लगा रहेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेेे थे ठुमके….बर्थडे ब्वाय निकला पत्रकार…जाने फिर क्या हुआ…*

पटना : मामला पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य बिहार का है,जहाँ गर्लफ्रेंड को ब्वायफ्रेंड की बर्थडे पार्टी महंगी पड़ गयी जानकारी के अनुसार बुद्धा कॉलोनी के होटल ग्रीन फॉरेस्ट में जबरदस्त बर्थडे पार्टी चल रही थी। बिहार में एक तो लॉकडाउन दूसरी तरफ राज्य में पूर्ण शराबबंदी…इस हालात में आधी रात को लड़के-लड़कियां जमकर जाम छलकाते दिखे, तो पुलिस तक भी खबर पहुंच गयी। रात के करीब 2 बजे पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारा तो माहौल देखकर हैरान रह गयी।
पार्टी में एक-दो नहीं, बल्कि तीन-तीन महिला डांसरों को भी बुलाया गया था। पुलिस ने देर रात 2 बजे होटल में छापेमारी की, उस वक्त शराब के नशे में फिल्मी गानों पर डांस चल रही थी। अचानक पुलिस को देख वहां मौजूद सभी लोगों के बीच हड़कंप मच गया।इस पूरे प्रकरण में बड़ी बात यह है कि शराब और डांसरों वाली पार्टी को ऑर्गनाइज करने वाला खुद को पत्रकार बता रहा था। पटना के रामनगरी इलाके का रहने वाला हर्ष गौतम नाम का युवक खुद को रिपोर्टर बता रहा था। शुरुआत में पुलिस के ऊपर उसने धौंस जमाने की कोशिश की। फिर अपना आई कार्ड दिखाया।
मौके पर ही पुलिस ने सभी 11 लोगों का ब्रेथ एनेलाइजर से टेस्ट कराया। 4 में से 3 लड़कियां शराब के नशे में पाई गई। थानेदार के अनुसार, हर्ष गौतम का कल बर्थडे था। होटल में पार्टी के लिए उसने तीन कमरे बुक कराए थे। जिस वक्त छापेमारी हुई, उस वक्त कुल 11 लोग वहां मौजूद थे। 4 में से एक लड़की हर्ष की गर्लफ्रेंड है। बाकी 3 लड़की डांसर हैं।इनके खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है। इस मामले में होटल के मालिक से भी पूछताछ की जाएगी



