*✍️लम्बे समय से था फरार, गांव आने की सूचना पर टीआई नागर और स्टाफ दिये वारंटी के घर पर दबिश....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️लम्बे समय से था फरार, गांव आने की सूचना पर टीआई नागर और स्टाफ दिये वारंटी के घर पर दबिश….*

RGHNEWS थाना कोतवाली में वर्ष 2016 में मारपीट मामले में चालान किया गया आरोपी राज मोहन महंत पिता कार्तिकदास महंत 28 वर्ष निवासी ग्राम गोर्रा थाना कोतरारोड, न्यायालय उपस्थित नहीं होने पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रायगढ़ के न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था । पिछले 5 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी राज मोहन के घर पर लगातार कोतवाली पुलिस दबिश दे रही थी, घरवाले वारंटी के गांव छोड़ अन्यत्र कमाने खाने जाने की जानकारी दे रहे थे । कोतवाली टीआई मनीष नागर वारंटी के घरवालों को वारंटी के घर आने पर सूचना देने निर्देशित कर गांव में अपने मुखबिर लगाया गया था । आज जब मुखबिर द्वारा वारंटी के गांव आने की सूचना टीआई नागर को दिया गया तो टीआई नागर हमराह प्रधान आरक्षक सुखलाल सिदार, श्यामदेव साहू, आरक्षक संजीव कुमार पटेल के साथ वारंटी के घर पर दबिश दिये और हिरासत में लेकर थाना लाये । वारंटी को आज न्यायालय पेश किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button