Rode Accident : भीषण सड़क हादसा! श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, तीन कि मौत..कई अन्य हुए घायल – RGH NEWS
देश

Rode Accident : भीषण सड़क हादसा! श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, तीन कि मौत..कई अन्य हुए घायल

Rode Accident:   उत्तरप्रदेश / अयोध्या:- आज यानि गुरुवार की तड़के सुबह रामनगरी अयोध्या दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जबरजस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें तीन श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, 11 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

 

Read More: Heavy rain alert: मौसम ने फिर ली करवट; कड़ाके की ठंड के बीच अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट..

*जानकारी के अनुसार*

यह घटना भोर में करीब पांच बजे थाना पूराकलंदर के कल्याण भदरसा गांव के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। सूचना मिलते ही  पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय निवासी लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा है कि यह सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा से अयोध्या रामलला का दर्शन करने आ रहे थे।

Related Articles

Back to top button