*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: राजधानी में हुआ बड़ा हादसा ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन की मौत, पांच घायल...* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: राजधानी में हुआ बड़ा हादसा ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से तीन की मौत, पांच घायल…*

RGHNEWS यूपी में ऑक्सीजन की मारामारी के बीच राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया है। लखनऊ के चिनहट में केटी प्लांट पर रिफलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं। दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है।

ऑक्सीजन सिलिंडर ब्लास्ट हादसे में कई मजदूरों के हाथों पैरों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं कई मजदूरों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं ऑक्सीजन प्लांट पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम है। धमाका इतना भीषण था कि प्लांट की छत उड़ गई. मरने वाले और घायल व्यक्ति कौन हैं इस बारे में भी जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button