*✍️रेंज आईजी जारी किये बेरियर, चेक पाइंट में तैनात कर्मचारियों के लिए ईनाम आदेश….*

रेंज आईजी जारी किये बेरियर, चेक पाइंट में तैनात कर्मचारियों के लिए ईनाम आदेश*….
RGHNEWS प्रशांत तिवारी कल दिनांक 04.05.2021 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर श्री रतन लाल डांगी रायगढ़ जिले के आकस्मिक भ्रमण पर थे । श्री डांगी बिलासपुर से सड़क मार्ग से आते समय मुख्य मार्ग पर लॉकडाउन का पालन कराने के उद्देश्य से बनाये गये सभी बैरियर, चेक पाइंट में रुक कर जवानों से ड्यूटी के संबंध में पूछताछ किये और ड्यूटी दौरान संक्रमण से बचाव के लिये महत्वपूर्ण टिप्स दिये । आईजी श्री डांगी द्वारा जवानों को बेरियर, चेक पाइंट की सुरक्षा को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सभी वाहनों एवं आने-जाने वाले व्यक्तियों की सोशल डिस्टेंसिंग कर जांच के निर्देश दिये । श्री डांगी जवानों को विपरीत परिस्थितियों में लगनपूर्वक कार्य करते देख उनका हौसला बढ्ते हुये नकद ईनाम दिये जाने की घोषणा किये जिसके पालन में आज उनके कार्यालय से कर्मचारियों का ईनाम आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार जिला पुलिस बल रायगढ़ के आरक्षक विजय कुमार जांगड़े (आर.क्र.-874), आरक्षक गणेश पैकरा (आर.क्र.-1183) पुलिस चौकी जूटमिल को ₹500-₹500 नगद तथा इनके साथ कार्यरत जिला नगर सेना रायगढ़ के सैनिक मुनारी यादव (सैनिक क्र.-211),चेतराम डनसेना (सैनिक क्र.-266),कुलदीप लकड़ा (सैनिक क्र.-180), को ₹400-₹400 नगद ईनाम राशि आदेश जारी हुआ है । वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना से कर्मचारियों को और अधिक लगन व मेहनत से कार्य करने के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है ।



