*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- देश में कम्प्लीट लॉकडाउन की मांग...केंद्र सरकार आज ले सकते है फैसला...जाने सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा... – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- देश में कम्प्लीट लॉकडाउन की मांग…केंद्र सरकार आज ले सकते है फैसला…जाने सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा…

कोरोना के बढ़ते कहर के बीच SC का केंद्र और राज्यों को निर्देश- लॉकडाउन लगाने पर करें विचार

सुप्रीम कोर्ट ने दिया लॉकडाउन का सुझाव

लॉकडाउन से पहले सारे इंतजाम करने का निर्देश

RGHNEWS देश में पिछले 24 घंटे में साढ़े तीन लाख से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। ये आंकड़ा करीब 50 देशों में एक दिन में मिले केसों से भी ज्यादा है। दूसरी लहर में तेजी से हो रहे संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड टास्क फोर्स के मेंबर्स ने कम्प्लीट लॉकडाउन की मांग की है। इन मेंबर्स में एम्स और इंडियन काउंसल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) शामिल हैं। इस पर केंद्र सरकार सोमवार को फैसला ले सकती है।

केंद्र लगा सकता है आंशिक लॉकडाउन
केंद्र ने ICMR और एम्स की राय पर कोई फैसला नहीं लिया है। सूत्र बताते हैं कि 3 मई के बाद केंद्र इस पर फैसला ले सकता है। कहा जा रहा है कि पूर्ण लॉकडाउन नहीं तो आंशिक लॉकडाउन की घोषणा सरकार की ओर से की जा सकती है।

राज्यों ने लिया लॉकडाउन लगाने का फैसला
अभी दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, ओडिशा में कम्प्लीट लॉकडाउन है। महाराष्ट्र और पंजाब में मिनी लॉकडाउन लागू किया गया है। यूपी में वीकेंड लॉकडाउन किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी 7 मई तक जनता कर्फ्यू लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button