*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: 3 दिनों से अपहृत LGP नेता की गोली मारकर की गई हत्या...शौच करने गई महिला ने देखा शव मिट्टी में गड़ा हुआ और पैर बाहर निकला हुआ...10 लाख की फिरौती भी ली...* – RGH NEWS
देश

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: 3 दिनों से अपहृत LGP नेता की गोली मारकर की गई हत्या…शौच करने गई महिला ने देखा शव मिट्टी में गड़ा हुआ और पैर बाहर निकला हुआ…10 लाख की फिरौती भी ली…*

पूर्णिया। तीन दिनों से अपहृत लोजपा के प्रदेश नेता अनिल उरांव की अपहर्ताओं ने हत्या कर दी। उसका शव रविवार सुबह केनगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तंबरार के डंगराहा गांव में मिला। शौच करने गई महिला ने देखा शव मिट्टी में गड़ा हुआ था और पैर बाहर निकला हुआ था।

सूचना पाकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव पर कई जगह जख्म के निशान हैं और दोनों आंख फोड़ दिया गया है। शुक्रवार की रात अपहर्ताओं ने मृत नेता के स्वजन से 10 लाख रुपये फिरौती वसूल लिया था। इसके बाद भी छोड़ने के बजाय हत्या कर दिया।

बताते चलें कि गुरुवार की दोपहर लोजपा के आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल उरांव का अपहर्ताओं ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद उसे छोड़ने के लिए स्वजनों को फोन कर 10 लाख की फिरौती मांगा था। उसे छुड़ाने के लिए रुपये लेकर पुलिस टीम के साथ स्वजन अपहरणकतार्ओं के बताए ठिकाने पर पहुंच रहे हैं लेकिन अपहरणकर्ता फोन कर बनमनखी तो कभी के नगर के बनभाग तो अन्य जगह पर बुलाया।फिर बनभाग भुतहा मोड़ के आगे बांध पर बुलाकर एक बिना नंबर के पल्सर मोटरसाइकिल से आकर दो अपराधियों ने फिरौती का 10 लाख रुपया स्वजन से वसूल लिया था।इसके बावजूद अपहतार्ओं ने उसे चंगुल में फंसाकर फिरौती वसूलकर हत्या कर दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button