जीवन में कई बार कुछ ऐसे कर्ज चढ़ जाते हैं, जिन्हें लाख कोशिशों के बाद भी उतारना मुश्किल होता है. यदि आप भी कुछ ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला ये उपाय एक बार जरूर आजमाना चाहिए.

जब आप लाख कोशिशों के बाद भी किसी का कर्ज नहीं उतार पाते हैं. ऐसी समस्या से बचने और उबरने दोनों के लिए ज्योतिष शास्त्र में उपाय बताए गये हैं. जिन्हें आप अपने वित्तीय प्रबंधन के साथ आजमा सकते हैं.

किस दिन लेना चाहिए कर्ज.. ज्योतिष के अनुसार यदि आपको किसी से धन उधार लेना हो तो इसके लिए हमेशा सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन चुनें. मान्यता है कि इस दिन लिया गया उधार जल्द ही आसानी के साथ चुकता हो जाता है.

इस दिन भूलकर भी न लें कर्ज.. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार का दिन कर्ज को लेकर खास माना गया है. मान्यता है कि इस दिन इंसान को किसी से भी कर्ज न तो लेना चाहिए और न ही देना चाहिए क्योंकि इस दिन लिया गया कर्ज कोई बामुश्किल ही उतार पाता है.

किस दिन चुकाएं कर्ज.. ज्योतिष के अनुसार यदि आप अपने कर्ज को मंगलवार के दिन वापस देना शुरु करते हैं तो वह जल्द ही आपके सिर से उतर जाता है. ऐसे में फिर आपके लोन की किस्त हो या फिर किसी से लिया गया उधार पैसा, उसे मंगलवार के दिन वापस करने का ही प्रयास करें.

कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला मंत्र... हिंदू धर्म में तमाम तरह की कामनाओं की पूर्ति के लिए अलग-अलग मंत्र बताए गये हैं. ऐसे में यदि आप कर्ज के जंजाल में फंस गये हैं तो आपको इससे मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि इस पाठ को करने से इंसान का कर्ज शीघ्र ही उतर जाता है.