मिथुन, तुला और कुंभ राशि
वायु तत्व की इन तीनों राशियों को नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा और 'ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।' मंत्र का जप करना चाहिए। इसके साथ ही कंबल और सफेद खाद्य पदार्थों का दान करने से भी आपको लाभ होगा और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलेगी।