*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत की खौफनाक रफ्तार जारी…..इतने लाख एक्टिव केस… – RGH NEWS
स्वास्थ्य

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत की खौफनाक रफ्तार जारी…..इतने लाख एक्टिव केस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं. क्योंकि किसी को नहीं पता है कि वो कब संक्रमित हो जाएंगे. प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तबाही मचा रही है. ये रफ्तार ऐसे ही चलती रही, स्थिति भयावह हो जाएगी. छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 13 हजार 834 केस सामने आए हैं. जबकि 165 लोगों की कोरोना से मौत हुई है.

छत्तीसगढ़ में कोरोना से राहत भरी खबर ये है कि 11 हजार 815 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 4 लाख 23 हजार 591 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 5 हजार 908 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 29 हजार है. जबकि आज 48 हजार 673 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button