*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- लगातार तीसरे दिन कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 2.59 लाख नए केस, 1761 मरीज़ों की मौत……

RGHNEWS नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. भारत में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के ढाई लाख से ज्यादा मामले आए और 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 2,59,170 नए मामले आए और 1761 लोगों की मौत हुई. वहीं इस दौरान 1,54,761 लोग ठीक हुए. ऐसे में मंगलवार को एक्टिव मामलों में 1,02, 648 की बढ़ोतरी हुई. भारत में फिलहाल 20,31,977 एक्टिव केस हैं. वहीं 1,31,08,582 लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं.
देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,80,530 हो चुकी है. के अनुसार देश में अब तक कुल मामले 1,53,21,089 हैं. इसके साथ ही देश में अब तक 12,71,29,113 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है, जिसमें से 32,76,555 लोगों का टीकाकरण सोमवार को हुआ.
दूसरी ओर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से जानकारी दी गई कि 19 अप्रैल तक देश भर में 26,94,14,035 सैंपल्स की टेस्टिंग की गई, जिसमें 15,19,486 लोगों की टेस्टिंग कल हुई.
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.56 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,757
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.75 लाख
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 1.53 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 1.31 करोड़
- अब तक कुल मौत: 1.80 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 20.24 लाख
ICSE की परीक्षाएं भी रद्द
संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने 10वीं बोर्ड (ICSE) की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। मंगलवार की सुबह बोर्ड ने इसका आदेश जारी कर दिया। 12वीं (ICS) की परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। इसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। बता दें कि दो दिन पहले ही बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने का आदेश जारी किया था। इसमें 10वीं की परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को ऑप्शन दिया गया था। इसके मुताबिक, कक्षा 10वीं के जो छात्र परीक्षा में उपस्थित नहीं होना चाहते हैं, बोर्ड उनके लिए स्पेशल इवैल्युवेशन सिस्टम से रिजल्ट जारी करने वाला था। अब बोर्ड ने अपना पुराना आदेश वापस लेते हुए 10वीं की परीक्षा पूरी तरह से रद्द कर दी है।



