*✍️कोविड मरीजों के उपचार के लिए सुविधा व संसाधन हेतु सहायता राशि की अपील...* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कोविड मरीजों के उपचार के लिए सुविधा व संसाधन हेतु सहायता राशि की अपील…*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़, 19 अप्रेल 2021/रायगढ़ जिले में कोरोना वायरस कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संक्रमित व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ तथा उपचार हेतु जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए जिला कोविड अस्पताल, एमसीएच एवं कोविड केयर सेंटर केआईटी रायगढ़ में रखा गया है। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को बेहतर सुविधा जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटीलेटर, मास्क, दवाई उपलब्ध कराने हेतु समस्त दानदाताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं, चेंबर ऑफ कॉमर्स, चेम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एवं उद्योगों से उक्त कार्य हेतु सहायता राशि प्रदान किए जाने हेतु जिला प्रशासन ने अपील किया है। समस्त इच्छुक दानदाता बैंक खाते में सहयोग सहायता राशि जमा कर सकते हैं।

बैंक खाते का विवरण
खाता का नाम-
*सिविल सोसाईटी ऑर्गेनाइजेशन*
खाता क्रमांक-
*39235868392*
बैंक का नाम-
*स्टेट बैंक ऑफ इंडिया*
शाखा का नाम-
*चक्रधर नगर, रायगढ़*
IFSC कोड- *SBIN0004802*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button