*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा रोजाना बना रहा है एक नया रिकॉर्ड..टोटल छत्तीसगढ़ हुआ लॉक, जानिए और कौन सा जिला हुआ लॉक...* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा रोजाना बना रहा है एक नया रिकॉर्ड..टोटल छत्तीसगढ़ हुआ लॉक, जानिए और कौन सा जिला हुआ लॉक…*

RGHNEWS छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा रोजाना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। रोजाना 100  से अधिक मौत और 10 हजार से ज्यादा नए मरीजों की पुष्टि होने के चलते अस्पताल और श्मशान घाटों की व्यवस्था बिगड़ गई है। हालात को देखते हुए राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि सुकमा जिले में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लॉकडाउन लग गया है।जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जिले में 20 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस दौरान जिले के सभी सीमाएं सील रहेगी। वहीं, प्रशासन ने फल, सब्जी, किराना सहित अन्य सेवाओं को सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक छूट दी गई है। प्रशासन ने इन सेवाओं को स्ट्रीट वेंडर्स के जरिए संचालित करने का फैसला लिया है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आदेश जारी कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button