Chhattisgarh Today news: छत्तीसगढ़ में मानसूनी आफत, इन 10 जिलों में बारिश का अलर्ट…9 में बाढ़ का खतरा…

Chhattisgarh Today news छत्तीसगढ़ में इस समय मौसम सुहाना बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश से नदी, नाले उफान पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है।
Read More: Guru Purnima 2025: आज गुरु पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय, बढ़ेगी तरक्की और मिलेगा मान-सम्मान…
मौसम विभाग ने रायगढ़, बालोद और मोहला मानपुर में रेड अलर्ट जारी कर दी हैं। इसके अलावा बीजापुर, नारायणपुर समेत कई जिलों में यलो अलर्ट जारी की है। इतना ही नहीं धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी की है।
आपको बता दें कि प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई नदी और नाले उफान पर है, तो कहीं बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग लगातार चेतावनी दे रहा है। इसी बीच विभाग ने फिर कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
ज्ञात हो कि प्रदेश में 1 जून से अब तक 336.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक रायगढ़ जिले में सर्वाधिक 473.5 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 153.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 259.8 मि.मी., सूरजपुर में 403.9 मि.मी., बलरामपुर में 449.5 मि.मी., जशपुर में 421.5 मि.मी., कोरिया में 375.8 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 295.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
रायपुर जिले में 304.0 मि.मी., बलौदाबाजार में 291.4 मि.मी., गरियाबंद में 293.9 मि.मी., महासमुंद में 303.8 मि.मी. और धमतरी में 303.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 322.0 मि.मी., मुंगेली में 348.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 345.8 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 433.6 मि.मी., सक्ती में 380.3 मि.मी. कोरबा में 436.0 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 324.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है।
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर कौन-कौन से जिले “रेड अलर्ट” में हैं?
रेड अलर्ट फिलहाल रायगढ़, बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में जारी किया गया है। इन जिलों में अत्यधिक वर्षा की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में अब तक औसत “बारिश” कितनी दर्ज की गई है?
अब तक 336.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। रायगढ़ में सर्वाधिक 473.5 मिमी और बेमेतरा में सबसे कम 153.0 मिमी बारिश हुई है।
“बारिश” की वजह से किन जिलों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है?
Chhattisgarh Today newsजिन जिलों में भारी वर्षा हो रही है, जैसे रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर, कोरबा, बीजापुर, वहां बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना अधिक है।



