बिजनेस

Petrol – Desel Rate : त्यौहारी सीजन से पहले झटका, भारत में 5 रुपए तक महंगा हुआ पेट्रोल – डीजल, जाने लेटेस्ट रेट

Petrol – Desel Rate :  भारत की बड़ी प्राइवेट ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक दफा फिर से वृद्धि कर दी है। बता दें कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कि है। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, यह इजाफा शनिवार 3 अक्टूबर की शुरुआत से लागू हुई।

Read More: Earthquake News: भारत के पूर्वोत्तर राज्य में लगे भूकंप के झटके, लोगो में दहशत का माहौल, जाने रियेक्टर स्केल पर क्या?रही तीव्रता

वैश्विक तेल कीमतों का दबाव

ईंधन की कीमतों में यह परिवर्तन इस दौरान हुआ है, जब दुनियाभर में ऊर्जा की कीमतों को लेकर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रफ्तार का असर गैर – सरकारी ईंधन कंपनियों पर भी पड़ रहा है। नायरा ने इससे पहले भी इस साल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में परिवर्तन किया था। कंपनी के देशभर में लगभग 7,108 पेट्रोल पंप बताए जाते हैं। ऐसे में ग्राहकों को ईंधन डलवाने से पूर्व यह देखना बेहद जरूरी है कि वे किस कंपनी के पेट्रोल पंप से तेल खरीद रहे हैं। क्योंकि नायरा एनर्जी की ताजा भाव वृद्धि केवल नायरा के पेट्रोल पंपों पर लागू हुई है।

Read More: Bypolls Voting: आज 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दांव पर लगी दिग्गजों की साख; 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

सरकारी कंपनियों कि कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं

सरकारी तेल कंपनियों ने 6अक्टूबर यानि आज भी पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। यानी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में ईंधन पुराने रेट पर ही मिल रहा है।

पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
अहमदाबाद ₹102.15 ₹98.27
बैंगलोर ₹111.68 ₹99.56
चेन्नई ₹107.76 ₹99.55
हैदराबाद ₹116.15 ₹104.23
जयपुर ₹113.19 ₹98.25
कोलकाता ₹113.51 ₹99.82
लखनऊ ₹101.86 ₹95.36
मुंबई ₹111.21 ₹97.83
नई दिल्ली ₹102.12 ₹95.20
नोएडा ₹101.96

ख़बर शेयर करें:

Back to top button