Bypolls Voting: आज 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी, दांव पर लगी दिग्गजों की साख; 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

Bypolls Voting: वर्तमान में, भारत तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुदुचेरी और असम जैसे विभिन्न राज्यों में पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव कर रहा है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों की ओर जा रहे हैं, और मतगणना प्रक्रिया 9 अक्टूबर को निर्धारित है, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। ये उपचुनाव विभिन्न कारणों से खाली पदों के कारण आयोजित किए जाते हैं, और ये राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक परिदृश्य निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाग लेने वाले प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में मदुरंताकम, धरापुरम, रेगिनगर, नंदिग्राम और नागांव शामिल हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की पहली परीक्षा
आपको बता दें कि तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में मुख्यमंत्री बने एक्टर विजय पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा दे रहे हैं. उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) 2 साल पहले ही गठित हुई और इस पार्टी ने पहली ही विधानसभा चुनाव जीतकर परचम लहराया. मदुरंतकम की सीट AIADMK विधायक मरगथम कुमारवेल और धारापुरम सीट पी. सत्यभामा के इस्तीफे के बाद TVK जॉइन करने से रिक्त हुई थी. TVK ने दोनों सीटों पर उपचुनाव में भी इन दोनों को ही टिकट दिया है. इनके अलावा मदुरंतकम में 27 और धारापुरम में 30 उम्मीदवार चुनावी रण मे हैं. क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री MK स्टालिन की DMK, AIADMK और CPI ने भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं तो एक्टर विजय की परीक्षा बहुत बड़ी है.
बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर में उपचुनाव
पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की साख दांव पर लगी है. क्योंकि पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर उपचुनाव है. नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के विधायक पद से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री बनने से रिक्त हुई थी. सुवेंदु अधिकारी ने अप्रैल 2026 में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराया था और नंदीग्राम सीट भी जीती थी, लेकिन उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दें दिया था. BJP ने इस सीट से हसीरानी रथ को टिकट दिया है. वहीं TMC ने इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन दिया है.
TMC के विरोधी गुट ने मोहम्मद एतेशामुल हक को और CPI ने शांतिगोपाल गिरी को नंदीग्राम से चुनावी मैदान में उतारा है. रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के TMC से छोड़ देने से रिक्त हुई थी, लेकिन उन्होंने अपने बेटे गुलाम नबी आजाद को अपनी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से रेजीनगर के चुनावी मैदान में उतारा है. BJP ने सखराव सरकार, CPI(M) ने सैयद असद अली को टिकट दिया है. TMC के दोनों गुटों ने भी रेजीनगर से अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

नागांव लोकसभा सीट पर BJP-कांग्रेस में टक्कर
पूर्वोत्तर राज्य असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी 6 अक्टूबर मंगलवार यानि आज उपचुनाव हो रहे हैं, जो कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफा देने के पश्चात रिक्त हुई थी. वे अप्रैल 2026 में BJP में शामिल हो गए थे. कांग्रेस ने अब पूर्व विधायक सिबामनी बोरा को यहां से चुनावी रण भूमि में उतारा है. BJP ने देवाशीष शर्मा को टिकट दिया है और AIUDF अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल खुद उपचुनाव में जीत के प्रयास में लगे हैं. क्योंकि 2019 और 2024 में कांग्रेस उम्मीदवार इस सीट से जीतते आ रहे हैं तो उपचुनाव जीतने के लिए भी कांग्रेस ने पूरी शक्ति का जोर लगाया हुआ है. लेकिन BJP और AIUDF बराबरी का टक्कर दे रहे हैं.
Read More: Fact Check: क्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज का PIB ने खोला कच्चा चिट्ठा
पुडुचेरी में NDA सरकार की राजनीतिक परीक्षा
भारत कि केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है. यह उपचुनाव मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की राजनीतिक परीक्षा है. मुख्यमंत्री रंगासामी ने अप्रैल 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में 2 सीटें जीती थीं और मुख्यमंत्री बनने के लिए थट्टानचावडी सीट छोड़ दी थी. ऑल इंडिया NR कांग्रेस ने अशोक आनंद को इस सीट से टिकट दिया है, वहीं DMK-कांग्रेस से ई. विनायगम और के. सेतु सेल्वम उपचुनाव लड़ रहे हैं.