Fact Check: क्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज का PIB ने खोला कच्चा चिट्ठा
Fact Check: आप सब ने हाल-फिलहाल में ही व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे उस सरकारी गजट नोटिफिकेशन के बारे में सुना है? जिसमे यह दावा किया गया है कि भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित सभी सरकारी बैंकों में अब प्रत्येक शनिवार को छुट्टी होगी।
Read More: Cg Currents News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देखे पूरी सूची
यदि आपको बैंक जाना जरूरी है तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ ले
प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB Fact Check) की टीम ने इस वायरल दावे की छान-बिन की है और इसे सभी प्रकार से फर्जी करार दिया है.तो चलिए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और वर्तमान में शनिवार की छुट्टियों का असल नियम क्या है.
PIB Fact Check ने कहा है कि :-
सोशल मीडिया पर एक फर्जी सरकारी गजट नोटिफिकेशन काफी रफ्तार से वायरल हो रहा था. जिसमे कहा गया था कि केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने एक नया आदेश जारी कर सरकारी बैंकों में हर शनिवार की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. PIB ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर स्पष्ट करते हुए कहा है कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग ने ऐसा कोई भी नोटिफिकेशन या आदेश जारी नहीं किया है
जो लेटर सोशल मीडिया पर चल रहा है, वह पूरी तरह से नकली है और इस पर बिल्कुल भी भरोसा न करें.
बिना जांचे-परखे किसी भी सरकारी डाक्यूमेंट्स या मैसेज को फॉरवर्ड न करें. किसी भी वायरल खबर का सच जानने के लिए PIB Fact Check के वॉट्सएप नंबर +91 8799711259 या ई-मेल (factcheck@pib.gov.in) पर संपर्क कर सकते हैं.
तो शनिवार को बैंक छुट्टियों का असली नियम क्या है?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उपस्थित नियमों के मुताबिक, देश के सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक हर महीने के दूसरे (2nd) और चौथे (4th) शनिवार को बंद रहते हैं. महीने के पहले (1st), तीसरे (3rd) और पांचवें (5th) शनिवार को बैंक आम दिनों की तरह सामान्य रूप से काम करते हैं, जब तक कि उस दिन कोई खास स्थानीय/राष्ट्रीय त्योहार न हो.
इसलिए, हर शनिवार बैंक बंद रहने का दावा RBI के मौजूदा नियमों के भी पूरी तरह खिलाफ है.
बैंक हड़ताल और 5-डे वर्किंग की चर्चा क्यों चल रही है?
दरअसल, बैंक यूनियनों का संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) काफी समय से बैंकों में 5-डे वर्किंग वीक (5-Day Work Week) लागू करने की मांग कर रहा है.
इसी मांग को लेकर बैंक यूनियनों ने 3 दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया था. हालांकि, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और बैंक यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई हालिया सकारात्मक वार्तालाप के पश्चात इस प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल टाल दिया गया है
यदि आपको भी इस सप्ताह या आगामी दिनों में बैंक से सम्बंधित कोई भी जरूरी कार्य जैसे कि कैश जमा करना, पासबुक प्रिंट या डीडी बनवाना आदि निपटाना है, तो सोशल मीडिया के किसी भी फर्जी मैसेज के धोखा में ना आएं. बैंक केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहेंगे, बाकी शनिवारों को आप बिना किसी फ़िक्र से बैंक जाकर अपना कार्य संपन्न करा सकते हैं.
One Comment