तड़प रहे मरीजों को मास्क दबाकर ऑक्सीजन देने की कोशिश करते रहे परिजन ,मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा.. ऑक्सीजन सप्लाई के प्रेशर में कमी से 6 कोरोना मरीज़ों की मौत..

RGHNEWS मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब शहडाेल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से 12 कोविड मरीजों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य वजहों से 10 और कोविड मरीजों की मौत 24 घंटे में यहां हुई है। इस तरह शहडोल में अकेले 22 संक्रमित मरीजों की मौत हुई हैं। ऑक्सीजन की कमी से 12 मौतों की पुष्टि शहडोल के अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने की है। इसके पहले भोपाल, सागर, जबलपुर, उज्जैन में ऑक्सीजन की कमी से संक्रमित गंभीर मरीजों की मौत हो चुकी है।
शनिवार रात 12 बजे ऑक्सीजन का प्रेशर काम हो गया। इसकी वजह से मरीज तड़पने लगे। परिजन मास्क दबा कर उन्हें राहत देने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे नाकाम रहे। एक के बाद एक 12 मरीजों की सुबह 6 बजे तक मौत हो गई। सभी ICU में भर्ती थे। परिजनों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था के लिए अफरा तफरी मच गई। सुबह प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुबह 9 बजे के बाद ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था की गई।
बहराहाल पंक्तियों के लिखे जाने तक यह सही सही स्पष्ट नहीं है कि मारे गए मरीज़ों की संख्या केवल 6 है या 12। बावजूद इसके मौत की इस खबर ने हड़कंप मचा दिया है।ये सभी मृतक कोरोना संक्रमित बताए गए हैं।



