*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ मे कोरोना का कहर जारी…कुछ जिलों में कोरोना के बेहद डरावने आंकड़े …जाने आज कितने आये नए मरीज…*

RGHNEWS छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस बेलगाम हो चुका है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं.कोरोन की रफ्तार कम नहीं हो रही है, प्रदेश में आज फिर कोरोना मरीजों की संख्या 16 हज़ार के पार हो गयी।छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना के 16 हजार 83 मरीजों की पहचान हुई है, जबकि 138 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. ये आंकड़ा एक दिन में अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.छत्तीसगढ़ में कोरोना से राहत भरी खबर ये है कि 9 हजार 79 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. अब तक प्रदेश में 3 लाख 96 हजार 357 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. मौत का आंकड़ा 5 हजार 738 पहुंच गया है. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 30 हजार 400 है. जबकि आज 53 हजार 916 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है.
रायपुर में आज सर्वाधिक 73 लोगों की मौत हुई है, वहीं बालोद में 10 और बिलासपुर में 18 लोगों की मौत हुई है।



