छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Trending News in CG: महतारी वंदन योजना में शामिल 7 हजार से ज्यादा महिलाओं के नाम कटे, सामने आई ये बड़ी वजह?

 Trending News in CG। अगर आप भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं, तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। बता दें कि, साय सरकार ने जुलाई महीने की 17वीं किस्त महिलाओं के खाते में जारी कर दी है। 69.23 लाख से अधिक हितग्राही महिलाओं को 647.66 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि, इस महीने लिस्ट से लगभग सात हजार महिलाओं के नाम की छटनी की गई है।

 

READ MORE: Pakistani Celebrities Banned: 24 घंटे के अंदर फिर बैन हुए पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया हैंडल, जानिए क्या है कारण?

जुलाई महीने में 7 हजार महिलाओं के नाम कटे

 

दरअसल, जून महीने में 69,30,041 महिलाओं को राशि जारी की गई थी। वहीं, इस माह 69,23,167 को राशि जारी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि, इस महीने लगभग 7 हजार महिलाओं के नाम लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। योजना की शुरुआत से अब तक करीब 90 हजार महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, जिसमें करीब 48 हजार के नाम मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद लिस्ट से बाहर किए गए हैं। बता दें कि, हर महीने की 28 तारीख तक हुए मृत्यु की जानकारी पोर्टल के माध्यम से इकट्ठा करने के बाद लिस्ट से हटाई जाती है।

 

 

इस वजह से भी लिस्ट से हटाए गए नाम

 

बता दें कि, महतारी वंदन योजना की शुरुआत में कुछ महिलाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया था। इसके अलावा कुछ महिलाओं के आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराने होने के कारण निष्क्रिय थे, जिसकी वजह से नाम हटाए गए। वहीं, एक वजह ये भी रही की शासकीय सेवा में होने के बाद भी कुछ महिलाएं योजना का लाभ ले रही थीं, जिसकी शिकायत मिलने पर उनके नाम हटाकर राशि वसूली की जा रही है।

 

READ MORE: Chhattisgarh Top News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाने पर रायपुर में 3000 तक का कटा चालान, 111 वाहनों पर हुई करवाई….

हितग्राही महिलाओं से की जा रही अपील

 

Mahatari Vandan Yojana Latest News: महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। मालूम हो की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। ये राशि डीबीटी के माध्यम से दी जाती है। ऐसे में जिन हितग्राहियों का खाता डीबीटी इनेबल नहीं है, वे तत्काल बैंक जाकर आधार सीडिंग करवाएं, क्योंकि उन्हें भुगतान किए जाने पर भी राशि वापस हो जा रही है।

 

महतारी वंदन योजना कब से चालू हुई?

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी।

इस बार कितनी महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि मिली है?

69.23 लाख से अधिक महिलाओं को 647.66 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है।

पिछले महीने की तुलना में कितनी महिलाएं योजना से बाहर हुई हैं?

Trending News in CGजून महीने में 69,30,041 महिलाओं को राशि दी गई थी, जबकि जुलाई में 69,23,167 को मिली है। यानी लगभग 6,874 महिलाओं के नाम इस बार लिस्ट से हटाए गए हैं।

महिलाओं के नाम लिस्ट से क्यों हटाए गए?

दस्तावेज़ों में गड़बड़ी, पात्रता की शर्तों में बदलाव, लाभार्थी की मृत्यु के चलते कई महिलाओं के नाम लिस्ट से हटाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button