big Breaking; मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों मचा हड़कंप... – RGH NEWS
देश

big Breaking; मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, यात्रियों मचा हड़कंप…

big Breaking मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के स्टाफ और ताजमहल पैलेस होटल के स्टाफ को ईमेल भेजकर बिल्डिंग्स को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने की खबर लगते ही मुंबई पुलिस, बम और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंचीं। एयरपोर्ट और ताज होटल को खाली कराकर बम और डॉग स्क्वाड से कोना-कोना खंगाला।

भरे ईमेल में दावा किया गया है कि ताजमहल पैलेस होटल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाया जाएगा। मेल में आतंकी अफजल गुरु और सैवक्कू शंकर को अन्यायपूर्ण तरीके से फांसी दिए जाने का हवाला देते हुए धमकी दी गई है। ईमेल मिलते ही मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पूरी मुंबई में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। कड़ा चेकिंग ऑपरेशन चल

 

Read more Top News In Raigarh: तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा, भेजा जेल

NIA ने आज सुबह दबोचे 2 फरार आतंकी

big Breakingबता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट से 2 फरार आतंकियों को दबोचा। दोनों आतंकी पुणे में ISIS के स्लीपर थे। आतंकियों की पहचान अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है। मुखबिर से सूचना मिलने पर दोनों आतंकियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 से दबोचा गया। दोनों की और दोनों के सामान की गहन तलाशी भी ली गई। दोनों को गिरफ्तार करके उनका सामान जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button