IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज, जानिए कितना बजे शुरू होगा मैच – RGH NEWS
खेल

IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज, जानिए कितना बजे शुरू होगा मैच

IND vs ENG 4th T20I भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में मेजबान इंग्लैंड ने शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा। ऐसे में टीम इंडिया अगर आज हारती है तो सीरीज भी गंवा देगी। वहीं इंग्लैंड के पास पहली बार भारत के खिलाफ दो या उससे अधिक मैचों की टी-20 सीरीज जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।

 

 

भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि इंग्लैंड दौरे से पहले उसे आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अगर भारत यह सीरीज भी हार जाता है तो 2018-19 के बाद पहली बार लगातार दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज गंवाएगा। दूसरी ओर, इंग्लैंड जीत के साथ अपने घरेलू मैदान पर दबदबा कायम रखने की कोशिश करेगा।

 

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधा घंटा पहले यानी रात 9:30 बजे होगा। मुकाबले से पहले आइए दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।

 

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 14 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। हालांकि इंग्लैंड की धरती पर मेजबान टीम का रिकॉर्ड बेहतर है। यहां दोनों देशों के बीच खेले गए 10 मुकाबलों में इंग्लैंड ने 7 और भारत ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

 

श्रेयस अय्यर पर पहली जीत का दबाव

 

टी-20 कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर लगातार दबाव में हैं और अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सके है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में 125 रन की करारी हार के बाद उन्होंने टीम के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया था। आईपीएल समेत अपनी पिछली 11 टी-20 कप्तानी में श्रेयस 10 मुकाबले हार चुके हैं। हालांकि मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कप्तान का समर्थन करते हुए कहा कि एक हार से टीम खराब नहीं हो जाती और भारतीय टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति में कोई बदलाव नहीं करेगी।

 

वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी सभी की निगाहें

इस मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। उन्होंने अपने शुरुआती दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में क्रमशः 14 और 13 रन बनाए हैं। अब तक दो मैचों में उनके बल्ले से केवल 27 रन निकले हैं, ऐसे में चौथे टी-20 में उनसे बड़ी और मैच जिताऊ पारी की उम्मीद की जाएगी।

 

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच रिपोर्ट

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। मैदान का आकार अपेक्षाकृत छोटा होने के कारण यहां चौके-छक्के आसानी से लगते हैं और हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। हालांकि नई गेंद से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट का फायदा मिल सकता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। ऐसे में एक बार फिर दर्शकों को बड़े स्कोर वाला रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

 

 

ब्रिस्टल के इस मैदान पर भारत ने अब तक केवल एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। वर्ष 2018 में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था। वहीं, इस मैदान पर अब तक 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें 4 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के नाम रहे हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

 

Read more Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी; इससे क्या-क्या बदलेगा?

 

भारत की संभावित प्लेइंग-11

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

 

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

फिल साल्ट, जॉस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

 

 

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और सूर्यांश शेडगे।

 

टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

IND vs ENG 4th T20Iहैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

भारत में किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

 भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर Live प्रसारित किया जाएगा.

 

भारत में कहां होगा मैच का लाइव स्ट्रीमिंग?

चौथा टी20 मैच का लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा.

 

कितने बजे से खेला जाएगा चौथा टी20 मैच

IND vs ENG 4th T20Iभारत में मैच का लाइव टेलीकास्ट रात 10 बजे से शुरू होगा तो वहीं, टॉस भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे होगा

Related Articles

Back to top button